दिग्गज फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर बासु चटर्जी का आज 4 जून को मुंबई में निधन हो गया । 93 वर्षीय बासु चटर्जी का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हुआ । बासु चटर्जी ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, बातों बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था । बताया जा रहा है कि बासु ने सांताक्रूज स्थित अपने घर पर नींद में ही अंतिम सांस ली ।

बासु चटर्जी के निधन से बॉलीवुड दुखी
बासु के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है । अमिताभ बच्चन से लेकर अरुण गोविल, दिव्या दत्ता, शूजीत सरकार और अनुराग कश्यप जैसे तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है । बता दें कि बासु ने अपनी शुरुआत एक कार्टूनिस्ट और एक इलस्ट्रेटर के तौर पर की थी । उन्होंने तकरीबन 18 साल तक मुंबई के एक अखबार में ये काम किया था जिसके बाद उनकी मुलाकात सिनेमा जगत में फिल्में बनाने की ओर रुख किया ।
I am extremely grieved to inform you all of the demise of Legendary Filmmaker #BasuChatterjee ji. His last rites will be performed today at Santacruz West (Opp Police station )crematorium at 3 pm.
It’s a great loss to the industry. Will miss you Sir. #RIPBasuChaterjee pic.twitter.com/2Jlu3AqdVX
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 4, 2020
अशोक पंडित ने दी जानकारी
इंडियन फिल्म ऐंड टेलिविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन (आईएफडीटीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने ट्वीट कर बासु के उनके निधन की दुखद खबर दी । अशोक पंडित ने लिखा, "मुझे आप सबको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि दिग्गज फिल्ममेकर बासु चटर्जी अब नहीं रहे । उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज में दोपहर 2 बजे किया जाएगा । उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है । आप बहुत याद आएंगे सर ।"
भारतीय सिनेमा में सराहनीय काम किया
बासु ने भारतीय सिनेमा में सराहनीय काम किया था और उनके अद्वितीय काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा । निर्देशन के क्षेत्र में बासु ने फिल्म सारा आकाश से शुरुआत की थी । ये फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी और इसके लिए उन्होंने बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था । उनकी फिल्मों की बात करें तो ये फेहरिस्त बहुत लंबी है । उन्होंने पिया का घर, उस पार, चितचोर, स्वामी, खट्टा मीठा, प्रियतमा, चक्रव्यूह, जीना यहां, बातों बातों में, अपने प्यारे, शौकीन और सफेद झूठ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था ।
















