अभिनेत्री दीपानिता शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि उन्हें हाल ही में यशराज फ़िल्म्स की अगली फ़िल्म, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे है, के लिए साइन किया गया है । इस फ़िल्म में ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ अहम भूमिका में दिखाई देंगे ।

ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म में दीपानिता शर्मा ने झटका महत्वपूर्ण रोल

लेडीज वर्सेज रिकी बहल, जिससे दीपानिता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया, के बाद दीपानिता की यशराज के साथ ये दूसरा सहयोग है । ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ के अभिनय से सजी इस फ़िल्म में दीपानिता का काफ़ी अहम रोल होगा । और जल्द ही अभिनेत्री अमाल्फी तट और लेक कोमो शेड्यूल के लिए ॠतिक और टाइगर के साथ शूटिंग में शामिल हो जाएंगी ।

इसलिए दीपानिता शर्मा ने इस फ़िल्म को साइन किया

दीपानिता, जिन्होंने हाल ही में लव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) में अपनी असमिया फिल्म रेनबो फ़ील्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, इस फ़िल्म में अपने महत्वपूर्ण रोल, जिसने उन्हें ये फ़िल्म साइन करने के लिए प्रोत्साहित किया, के बारें में कहती हैं कि, ''एक बड़ी कमर्शियल फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा है, लेकिन जिस चीज ने मु्झे ये फ़िल्म साइन करने के लिए आकर्षिक किया वो था, उनका महत्वपूर्ण रोल, जो फ़िल्म को आगे बढ़ाएगा । अभी मैं अपने रोल के लिए ज्यादा बात नहीं कर सकती लेकिन्मैं इस फ़िल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं । मेरा रोल बहुत महत्वपूर्ण है और इससे मैं बहुत खुश हूं । ॠतिक और टाइगर का एक्शन पैक्ड टेलेंट है । मैं इस तरह के एक विशाल वाणिज्यिक फिल्म परियोजना का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं ।"

यह भी पढ़ें : WHOA! ॠतिक रोशन रोमांटिक अंदाज में, तो टाइगर श्रॉफ़ एक्शन के साथ शुरू करेंगे यशराज फ़िल्म्स की शूटिंग

ॠतिक रोशन और टाइगर की इस फ़िल्म का नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं किया गया है । इस फ़िल्म में वाणी कपूर भी दिखाई देंगी ।