भारत के ‘असली रत्न’ कहे जाने वाले दिग्गज उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा का निधन हो गया है । 86 साल की उम्र में भारतीय बिजनेस टाइकून रतन नवल टाटा (Ratan Tata) ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली । रतन टाटा के निधन से हर किसी की आँखें नम हैं । क्या सेलेब्स, क्या आम आदमी, हर कोई उनके जाने से गहरे सदमे में है । एक उद्योगपति होने के साथ-साथ समाज सेवा के लिए मशहूर रतन टाटा के निधन से दुनियाभर में पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी बहुत दुखी हैं और इसी के चलते उन्होंने अपना कॉन्सर्ट भी बीच में ही रोक दिया । दिलजीत दोसांझ ने अपना लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट बीच में रोक कर अपनी प्रेरणा रतन टाटा को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अजय देवगन ने भी अपने सिंघम अगेन के प्रमोशन को स्थगित कर दिया ।

दिलजीत दोसांझ ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को जैसे ही रतन टाटा के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत ही अपना कॉन्सर्ट रोक दिया, और श्रद्धांजलि दी । दिलजीत दोसांझ को जिस वक्त रतन टाटा के निधन की खबर मिली, उस वक्त वह जर्मनी में कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे । उन्होंने तुरंत ही अपना लाइव कॉन्सर्ट बीच में रोका और रतन टाटा को श्रद्धांजलि देकर उनके बारे में बात की । कॉन्सर्ट रोककर श्रद्धांजलि देते हुए दिलजीत ने कहा, “रतन टाटा जी के बारे में आप सब जानते हैं । उनका देहांत हो गया है । हमारी तरफ से उन्हें छोटी सी श्रद्धांजलि । आज उनका नाम लेना मुझे इसलिए जरूरी लगा क्योंकि अपनी लाइफ में उन्होंने हमेशा बहुत मेहनत की ।”
रतन टाटा की लाइफ को इंस्पिरेशन बताते हुए दिलजीत ने आगे कहा, “मैंने आजतक उनके बारे में जितना पढ़ा-सुना, मैंने कभी नहीं पाया कि उन्होंने किसी के बारे में बुरा बोला हो । अपनी लाइफ में उन्होंने हमेशा मेहनत की, हार्ड-वर्क किया, अच्छे काम किए और लोगों के काम आए । यही लाइफ है, यही जिंदगी है । आज अगर हम उनकी लाइफ से कुछ सीख सकते हैं, तो यही सीख सकते हैं कि मेहनत करनी है, अच्छा सोचना है, किसी के काम आना है और अपनी जिंदगी बेदाग तरीके से जी कर यहां से जाना है ।”
ये कमाई है रतन टाटा की दिलजीत दोसांझ #RatanTata पर बोले है ❤️ #RatanTataPassedAway
— Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) October 10, 2024
दिलजीत की बात करें तो वो इन दिनों अपने ‘दिल-लुमिनाती’ वर्ल्ड टूर पर हैं । इसी टूर के सिलसिले में वो इन दिनों जर्मनी में हैं । इसी टूर के लिए वो जल्द ही लंदन और फिर भारत में भी अलग-अलग लोकेशंस पर परफॉर्म करने वाले हैं ।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और अपनी आगामी फ़िल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के सिलसिले में फ़ैंस के साथ होने वाली बातचीत सेशन #AskAjay को स्थगित कर दिया । इसकी जानकारी अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर दी । अभिनेता ने लिखा, “दिवंगत रतन टाटा सर के सम्मान में, हम कल के #AskAjay को अगली सूचना तक स्थगित कर रहे हैं ।” बता दें कि #AskAjay बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन के प्रचार की रणनीति का हिस्सा था, लेकिन अजय ने रतन टाटा के निधन के मद्देनजर इस कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया ।
In honor and respect of the late Ratan Tata Sir, we are postponing tomorrow’s #AskAjay until further notice. https://t.co/UKLDxfiwf1
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 9, 2024
The world mourns the loss of a visionary. Ratan Tata's legacy will forever inspire generations. His contributions to India and beyond are immeasurable. We are deeply grateful. Rest in peace, Sir. ?— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 9, 2024
















