सलमान खान जल्द ही अपने बहनोई आयुष शर्मा की गैंगस्टर ड्रामा अंतिम : द फ़ाइनल ट्रूथ में एक सिख पुलिस ऑफ़िसर के किरदार में नजर आएंगे । महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में सलमान खान का एक खास रोल है । हाल ही में आयुष शर्मा ने अपनी फ़िल्म अंतिम से सिख पुलिस ऑफ़िसर बने सलमान खान का लुक शेयर किया जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया और इसी के इसने फ़िल्म केलिए प्रत्याशा को भी बढ़ा दिया । लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए असल में सलमान पहली पसंद नहीं थे ।

अंतिम में सलमान खान बने सिख पुलिस ऑफ़िसर
बहुत कम लोग जानते हैं कि मराठी हिट मुलशी पैटर्न का हिंदी रीमेक अंतिम का नाम पहले धाक था । और इसमें सिख पुलिस ऑफ़िसर के किरदार के लिए मेकर्स ने सबसे पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया था । इस बारें में फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, “यह फ़िल्म पुलिस और गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है । इसलिए मेकर्स शुरूआत में चाहते थे कि शाहरुख इसमें पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाए । जबकि आयुष इसमें मैन लीड रोल में दिखाई देंगे । लेकिन फ़िर शाहरुख ने विन्रमतापूर्वक इस फ़िल्म को करने से इंकार कर दिया था ।”
शाहरुख के पास इस फ़िल्म को न करने के कई कारण थे । फ़िल्म में सलमान और आयुष के किरदार के बीच टकराव के कई सीन्स हैं । और भले ही इस फ़िल्म में सलमान का रोल कैमियो और स्पेशल से कहीं ज्यादा हो लेकिन फ़िल्म में लीड रोल तो आयुष शर्मा ही निभा रहे हैं । यह बिल्कुल ऐसा ही था जैसे डियर जिंदगी में शाहरुख ने निभाया था । जब शाहरुख को ये रोल ऑफ़र किया गया था तब उन्होंने फ़िल्मों से छोटा सा ब्रेक लिया हुआ था । यदि कोरोना महामारी न आई हुई होती तो अंतिम अब तक तो शूट होकर खत्म हो भी जाती । और साल 2020 के मध्य में रिलीज भी हो गई होती । शाहरुख के पास पठान और अंतिम दो विकल्प थे जिसमें से उन्होंने पठान को करने का फ़ैसला किया ।
















