पूरा देश ‘ख्वाबों की शहजादी’ श्रीदेवी के अचानक निधन से बेहद दुखी है । बॉलीवुड दिवा के निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है । शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हुआ । अभिनेत्री, बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी के सिलसिले में दुबई गई हुई थी । बीते हफ़्ते शादी की सभी रस्में समाप्त हो गई थी । शादी खत्म होने के बाद वह कुछ दिन दुबई रुकी हुई थी । और अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती थी । लेकिन नियती को कुछ और ही मंज़ूर था । दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया ।

‘ख्वाबों की शहजादी’ श्रीदेवी की मौत के ये आखिरी लम्हे आपको हिला कर रख देंगे

 

एक अखबार के मुताबिक, श्रीदेवी अपने हॉटल के कमरे में सोईं हुई थी । तब बोनी कपूर उनके कमरे में आए और उन्होंने सोती हुई श्रीदेवी को जगाया, दोनों ने 15 मिनट तक बातें की । इसके बाद बोनी ने श्रीदेवी को डिनर पर जाने का ऑफर दिया । इसके बाद श्रीदेवी बाथरूम गईं । बाहर बोनी कपूर इंतजार कर रहे थे । 15 मिनट गुजर गये श्रीदेवी बाथरूम से बाहर नहीं आईं, बोनी कपूर ने उनके बाथरूम का दरवाया खटखटाया । पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला । अब बोनी कपूर घबरा गये थे । उन्हें दरवाजे को तोड़ना पड़ा । अंदर का दृश्य देखकर बोनी कपूर हैरान हो गये । श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में स्थिर पड़ी हुईं थी । उन्होंने श्रीदेवी को झकझोरा, उन्हें होश में लाने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हुए ।

सूत्रों के मुताबिक इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को फोन किया । इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी । तुरंत ही पुलिस और पैरामेडिक्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन श्रीदेवी को होश नहीं आया । इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इसके बाद अस्पताल में उनके बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया ।

आज होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

अब दुबई से उनका पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से मुंबई लाया जा रहा है । उन्हें वापस लाने से पहले मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर, पासपोर्ट को रद्द करने जैसे सभी औपचारिकताएं पूरी करने की जरूरत है । उनके अंतिम संस्कार की सभी रस्में आज ही पूरी की जाएंगी । भारतीय और दक्षिण फिल्म उद्योगों से हस्तियां पहले ही दिवंग़त अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई पहुंच चुके है ।

यह भी पढ़ें : लविंग-केयरिंग ‘मॉम’ श्रीदेवी की जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर के साथ 10 अनदेखी तस्वीरें

गौरतलब है कि श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार मानी जाती थी । उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है और कई सारे आईकॉनिक भूमिकाएं निभाई है । जो आज भी लोगों के जहन में ताजा है । श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश फ़िल्म के साथ अपना शानदार कमबैक किया और उसके बाद वह मॉम में नजर आईं थी और अपनी बेहतरीन अदायगी से सभी का दिल जीत लिया । सदमा, चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाड़ला व कई अन्य फ़िल्मों में उनका अभिनय सराहा गया । श्रीदेवी भले ही इस दुनिया से चली गईं हो लेकिन वह लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी ।