
खूबसूरत दीपिका पादुकोण, जो बॉलीवुड में तो अपने अभिनय का लोहा मनवा ही चुकी हैं और अब हॉलीवुड में अपने जबरदस्त अभिनय की आंधी लाने की पूरी तैयारी में है । दीपिका पादुकोण बहुत जल्द हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नजर आएंगी । हाल ही में दीपिका ने अपने साथी कलाकार विन डीजल को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी ।
दीपिका पादुकोण ने बर्थडे बॉय विन डीजल के साथ एक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि "Happy Happy Birthday to the man with the kindest most generous heart!I love you Teddy! @vindiesel"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फ़िल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में सेरेना के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी जहां वह विन डीजल के साथ रोमांस करने के साथ-साथ स्टंट करते हुए नजर आएंगी ।
दीपिका पादुकोण के अलावा, ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में दो महिला किरदार नीना डोब्रेव और रुबी रोज भी नजर आएंगी । निर्देशक डी.जे. कारुसो की फ़िल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज 20 जनवरी 2017 को रिलीज होगी ।
















