रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, जो कभी एक दूसरे को डेट किया करते थे, बॉलीवुड सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है । दोनों के फ़ैंस रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को फ़िर से पर्दे पर देखने के लिए बेताब है । बचना है हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा फ़िल्म से रणबीर और दीपिका की जोड़ी सभी की चहेती जोड़ी बन गई है । दोनों की कैमिस्ट्री न केवल फ़िल्म में अपना जादू चलाने में कामयाब हुई है बल्कि दर्शकों के दिल में इस जोड़ी ने खासी जगह बना ली है । लेकिन रणबीर का कैटरीना कैफ़ के साथ जुड़ना और दीपिका का रणवीर सिंह से जुड़ने से भले ही दोनों की रिलेशनशिप टूट गई हो लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं । और इसलिए दोनों ने एक बार फ़िर साथ आने का फ़ैसला किया है ।

फ़िर बनेंगी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी, ये रही डिटेल

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक ब्रांड के लिए साथ आएंगे

फ़ैंस जो इस जोड़ी को फ़िल्म में देखने के लिए बेकरार थे इस बात को जानकर एक बार जरूर निराश हो जाएंगे कि ये दोनों कोई साथ में फ़िल्म नहीं कर रहे लेकिन साथ ही इस बात से खुश हो जाएंगे कि कम से कम दोनों साथ तो नजर आएंगे । जी हां हमारे सूत्रों से हमें पता चला है कि दीपिका और रणबीर एक ब्रांड के लिए साथ शूटिंग करेंगे । हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि वो कौनसा ब्रांड होगा । लेकिन सुनने में आया है कि दोनों आज से ही इस विज्ञापन की शूटिंग शुरू कर देंगे ।

इसके अलावा खबरों का बाजार गर्म था कि, रणबीर और दीपिका की जोड़ी लव रंजन की आगामी अजय देवगन अभिनीत फ़िल्म में एक साथ नजर आ सकती है । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है ।

यह भी पढ़ें : BLOCKBUSTER : गर्लफ़्रेंड्स के सामने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने दिखाया 'ब्रोमांस'

दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की आगामी फ़िल्म छपाक में नजर आएंगी । यह फ़िल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर बेस्ड उनकी बायोपिक फ़िल्म है । जबकि रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की आगामी सुपरहीरो ड्रामा फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे ।