सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने एनाकोंडा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मशहूर क्रिएचर फ्रेंचाइज़ी अब एक नए ट्विस्ट के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म में हॉलीवुड स्टार्स जैक ब्लैक और पॉल रुड लीड रोल में नज़र आएंगे। एडवेंचर-हॉरर फिल्म एनाकोंडा 25 दिसंबर 2025 को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी ।

हॉलीवुड की एडवेंचर-हॉरर फिल्म एनाकोंडा इस क्रिसमस 25 दिसंबर को नए ट्विस्ट के साथ इन 4 भाषाओं में होगी रिलीज- ट्रेलर आउट

एडवेंचर-हॉरर फिल्म एनाकोंडा

टॉम गोर्मिकन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी डग (जैक ब्लैक) और ग्रिफ (पॉल रुड) की है, जो बचपन के दोस्त हैं और मिडलाइफ क्राइसिस से गुजर रहे हैं। दोनों अपने फेवरेट जंगल मूवी को रीक्रिएट करने निकलते हैं। लेकिन उनकी यह पैशन प्रोजेक्ट तब बुरी तरह उलझ जाता है जब असली विशालकाय एनाकोंडा उनकी दुनिया में एंट्री कर लेता है। इसके बाद दोनों को फिल्ममेकर्स से सर्वाइवर बनने की जद्दोजहद करनी पड़ती है।

फिल्म में जबरदस्त क्रिएचर थ्रिल, कॉमेडी और बाँधे रखने वाला एक्शन है। जैक ब्लैक और पॉल रुड की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ इसमें फनी मिसएडवेंचर्स और अमेज़न जंगल का रोमांच दर्शकों को एक नए सफ़र पर ले जाएगा।

एनाकोंडा में स्टीव ज़ॉन, थांडीवे न्यूटन, डेनिएला मेल्चिओर और सेल्टन मेलो भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को ब्रैड फुलर, एंड्रयू फॉर्म, केविन एटन और डायरेक्टर टॉम गोर्मिकन ने प्रोड्यूस किया है।

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया एनाकोंडा को क्रिसमस, 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करेगी।