
वह दूर नहीं जाने वाली है, जैसी उन्हें उम्मीद की थी । ह्रितिक रोशन अपनी फ़ैमिली मैन की इमेज, जिसे वह कंगना रानौत द्दारा उन पर लगाए गए तमाम आरोपों के बाद फ़िर से बनाने में जुट गए थे, अब लगता है उस पर फ़िर से हमला होने वाला है ।
कंगना से जुड़े सूत्र के मुताबिक, वह जल्द ही उस आदमी, जिसने उन्हें एक भामक महिला कहा, के खिलाफ़ अपनी लड़ाई के दूसरे चरण में जाने की इच्छा रखती है ।
सूत्रों का कहना है कि अब कंगना रानौत, उनके खिलाफ़ "निर्विवाद साक्ष्य" के साथ आने सामने आने का इरादा रखती है ।
जूनियर रोशन के खिलाफ की कंगना की मुख्य शिकायत इस मामले में ह्रितिक के विवेक की कमी है । "कंगना को बहुत बुरा लगा जब ह्रितिक ने अपने कथित रिश्ते के दौरान जो मेल कंगना ने ह्रितिक को भेजे थे, उन्हें मीडीया के सामने रख दिया । ह्रितिक की इस हरकत ने कंगना को बुरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया साथ ही उन्हें भी जो कंगना के करीब थे, कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया । कंगना से जुड़े सूत्र ने कहा ।
"कंगना एक ऐसी महिला नहीं है जो अपमानित होने के बाद चुप बैठ जाएं । वह बदला लेने की प्लानिंग कर रही थी । असल में,एक आगामी टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान कंगना ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा कि ह्रितिक रोशन ने उन्हें जो भी मानसिक यातना दी है, उसके लिए वह उनसे माफ़ी मांगे । ह्रितिक को लगता है कि कंगना आगे बढ़ गई हैं । लेकिन ऐसा नहीं है । वह अपने जीवन के इस अध्याय का समापन करना चाहती है, जिसने उसे परेशान कर छोड़ा है,।" कंगना के करीब सूत्र ने कहा ।
















