शाहरुख खान की कमबैक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म पठान के प्रमोशन में मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ रझे हैं । पठान के लिए मेकर्स ने टाइट मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाई है । इसलिए मेकर्स फ़िल्म के ट्रेलर से पहले उसके सबसे हॉट गाने को लॉंच करने जा रहे हैं । शाहरुख खान और  दीपिका पादुकोण स्टारर पठान का पहला गानाबेशरम रंग’ 12 दिसंबर यानि सोमवार को रिलीज किया जाएगा । लेकिन उससे पहले शाहरुख़ खान ने इस गाने से दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे ग्लैमरस लुक शेयर किया है जो गाने के लिए एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा रहा है ।  शाहरुख़ खान स्टारर पठान में दीपिका पादुकोण ने येलो बिकिनी में दिखाया अपना अब तक का सबसे ग्लैमरस बिकिनी लुक ; पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दिखेगी दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री

दीपिका पादुकोण का सबसे ग्लैमरस लुक 

पठान के गानेबेशरम रंगमें शाहरुख और दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी । शेयर किए गए फ़ोटो में दीपिका येलो कलर की टू पीस बिकिनी में नज़र आ रही हैं । शाहरुख ने इस गाने से दीपिका के हॉट और गॉर्जियस लुक को शेयर कर लिखा, “मिरर ऑन द वॉल, शी इज द मोस्ट ग्लैमरस ऑफ़ देम ऑल ! बेशरम रंगगाना 12 दिसम्बर को 11 बजे रिलीज हो रहा है । वाईआरएफ के 50 साल पठान के जरिए नजदीकी सिनेमाघरों में एंजॉय करिए । पठान 25 जनवरी को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी ।” 

पठान के गानेबेशरम रंगमें दीपिका के फ़र्स्ट लुक की बात करें तो, इसमें वह गोल्डन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं । दीपिका का किलर लुक फैंस को आकर्षित कर रहा है और माना जा रहा है कि गाना रिलीज होते ही चार्टबस्टर में जगह बना लेगा । पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने पहले ही कहा था कि वह फ़िल्म के प्लॉट को रिवील नहीं करेंगे इसलिए वे ट्रेलर से पहले गाने लॉंच करेंगे और उसके बाद फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा । उन्होंने बताया कि ये पठान की मार्केटिंग स्ट्रेटजी का हिस्सा है ।

पठान के गानेबेशरम रंगएक पेपी डांस नंबर है जिसे पहले मल्लोर्का में फ़िर स्पेन में शूट किया गया था । इस गाने के बारें में बात करते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ ने खुलासा किया, “हां, ये सच है कि हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज हो रहा है । इस गाने में सुपरस्टार शाहरुख और दीपिका का अभी तक का सबसे हॉट अवतार देखने को मिलेगा ।

पठान में शाहरुख़ के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नज़र आएंगे । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में वीएफएक्स और एक्शन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसकी झलक टीज़र में मिल गई है । 25 जनवरी 2023 को पठान हिंदीतमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी ।