हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा इक्कीस में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को साइन करने का ऑफ़िशियल अनाउनसमेंट किया । श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनाई जा रही वॉर ड्रामा इक्कीस में पहले वरुण धवन को कास्ट किया जाना था लेकिन फिर मेकर्स ने अगस्त्य नंदा के साथ इस फ़िल्म को अनाउंस किया । तब से ये सवाल उठ रहा था कि आख़िर ऐसा क्या हुआ जो वरुण धवन इस फ़िल्म से बाहर हो गाए ।

अगस्त्य नंदा ने इसलिए किया वरुण धवन को रिप्लेस
वॉर ड्रामा इक्कीस से वरुण धवन के बाहर के बारें में करीबी सूत्र ने बताया, “वरुण की न तो दिनेश विजान और न ही श्री राम राघवन के साथ कोई अनबन हुई है । तीनों के बीच अभी भी अच्छे रिश्ते हैं । असल में दिनेश विजान और वरुण भेड़िया के बाद एक और फ़िल्म में साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।”
तो फिर वरुण धवन इक्कीस से बाहर क्यों हुए ?
इस बारें में सूत्र ने डिटेल में बताया, “इसकी वजह एज फ़ैक्टर यानि उम्र है । परम वीर चक्र विजेता सैनिक अरुण खेत्रपाल, जिन पर फिल्म आधारित है, 21 साल की उम्र में हमारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे । वरुण 35 वर्ष के हैं । इसलिए उम्र को देखते हुए वह किरदार से मेल नहीं खा रहे थे । जब तीन साल पहले इक्कीस की घोषणा की गई थी तो श्रीराम ने सोचा था कि वह इसे वरुण के साथ करेंगे । लेकिन अब सभी को लग रहा था कि अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता की उम्र कम होनी चाहिए । अगस्त्य अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाने के लिए सही उम्र में है । इसके अलावा, अगस्त्य बेहद प्रतिभाशाली भी हैं ।”
















