सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट स्टारर चुप को दर्शकों सहित फ़िल्म क्रिटिक्स द्वारा भी सराहा गया । फिल्म निर्माता आर बाल्की अपरंपरागत कहानी ने हर किसी का दिल जीता । आर बाल्की की चुप एकमात्र ऐसी फिल्म थी जिसे समीक्षकों से पहले दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया गया था । हाल ही में आयोजित दादा साहब फाल्के पुरस्कारों में चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट ने दोहरी जीत हासिल की है ।

दुलकर सलमान ने जीता दादा साहब फाल्के पुरस्कार
आर बाल्की को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और दुलकर सलमान को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला । इस स्पाइन-चिलिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर को दर्शकों ने पसंद किया और इसके शानदार निर्देशन और पथ-प्रदर्शक कहानी के लिए इसकी प्रशंसा की । बॉक्स ऑफिस पर चौंका देने वाली सफलता के बाद, जीत का सिलसिला हाल ही में ZEE5 पर रिलीज के साथ जारी रहा।
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियो) और गौरी शिंदे द्वारा निर्मित है। पटकथा और संवाद आर बाल्की, समीक्षक से लेखक बने राजा सेन और ऋषि विरमानी द्वारा सह-लिखित हैं। फिल्म में दुलकर सलमान, सनी देओल, अमिताभ बच्चन और पूजा भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।
















