1 अगस्त को भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक, 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स के नाम का ऐलान हुआ । इस बार नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला तो वहीं, शाहरुख खान को जवान के लिए और विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है । इस बार यह पुरस्कार 2023 की फिल्मों के लिए दिए गए हैं । 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार कटहल को मिला है वहीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में फिल्म एनिमल को स्पेशल मेंशन मिला है ।

विक्रांत मैसी, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी ने जीता अवॉर्ड
शाहरुख और विक्रांत के लिए यह पहला नेशनल अवार्ड है । जबकि रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला । रणबीर कपूर स्टारर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए । इसके अलावा अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी के लिए डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता । विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर को बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड मिला है ।
विक्रांत मैसी ने साबित कर दिया है कि वह इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं, क्योंकि उन्हें 12th फेल में अपनी दमदार अदाकारी के लिए नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर) से सम्मानित किया गया है। विद्यु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने रियल-लाइफ आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है। फिल्म एक ऐसे युवा की असाधारण कहानी है, जो साधारण पृष्ठभूमि से आकर भी बड़े सपने देखने की हिम्मत करता है। गरीबी, आत्म-संदेह और भारत की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी के दबाव से जूझते हुए, मनोज की यह यात्रा हौसले और उम्मीद से भरी हुई है। इस अवॉर्ड के साथ, विक्रांत ने पक्का कर दिया है कि वह इस पीढ़ी के सबसे काबिल और भरोसेमंद अभिनेता हैं। विक्रांत मैसी ने मनोज का रोल बहुत ईमानदारी, सादगी और गहरी भावनाओं के साथ निभाया है। उन्होंने जिस तरह किरदार की कमजोरी और हिम्मत दोनों को दिखाया, उससे उनका अभिनय लोगों को अपना सा और प्रेरणादायक लगा। यह फिल्म पूरे देश के लोगों के दिल को छू गई और आलोचकों ने भी माना कि मैसी की ये एक्टिंग पिछले कई सालों में सबसे बेहतरीन कामों में से एक है।
अपने करियर के पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए विक्रांत मैसी ने कहा, “मैं माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एनएफडीसी, और 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सभी सम्मानित जूरी सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मेरे प्रदर्शन को इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझा। मैं श्री विधु विनोद चोपड़ा जी का भी धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। आज, अगर मैं कहूं तो — एक 20 साल के लड़के का सपना साकार हुआ है। मैं उन सभी दर्शकों का हमेशा के लिए ऋणी रहूंगा, जिन्होंने मेरे काम को सराहा, और इस फिल्म को इतने प्यार से आगे बढ़ाया। यह मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है कि मैं अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार शाहरुख़ ख़ान जैसे दिग्गज कलाकार के साथ साझा कर रहा हूँ। अंत में, मैं यह पुरस्कार हमारे समाज के उन सभी हाशिए पर खड़े लोगों को समर्पित करता हूँ — जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, और जो हर दिन हमारे देश की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था से लड़ रहे हैं।”
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विनर्स लिस्ट :-
बेस्ट फीचर फिल्म- 12वीं फेल
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म- नाल 2 (मराठी)
बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल वैल्यूज- सैम बहादुर
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- आशीष बेंडे, आत्मापैम्फ्लेट (मराठी)
बेस्ट फिल्म (एनिमेशन, वीएफएक्स, कॉमिक)- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्ट डायरेक्शन- सुदिप्तो सेन, द केरल स्टोरी
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल- विजय राघवन, सोमू भास्कर
बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सर्पोटिंग रोल- उर्वशी (उल्लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- सुकृति वेनी (गांधी कथा चेतु), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात (नाल 2)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- पीवीएनएस रोहित, तेलुगू (बेबी)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- चलेया (जवान), शिल्पा राव
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- द केरल स्टोरी
बेस्ट डायलॉग राइटर- दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- बेबी (तेलुगू), पार्किंग (तमिल)
बेस्ट साउंड डिजाइन (हिंदी)- एनिमल (सचिन सुधाकरन, हरिहरन मुरलीधरन)
बेस्ट एडिटिंग- फुकालम (मलयालम), मिधुन मुरली
बेस्ट प्रोडकशन डिजाइन- एवरीवन इज ए हीरो (मलयालम), मोहनदास
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- सैम बहादुर (सचिन लेवालेकर, दिव्या गंभीर, निधी गंभीर)
बेस्ट मेकअप- सैम बहादुर (श्रीकांत देसाई)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन बैकग्राउंड स्कोर- एनिमल, हर्षवर्धन रामेश्वर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- वाथी (तमिल), जीवी प्रकाश कुमार
बेस्ट लिरिक्स- बलगम, कासरला श्याम
बेस्ट कोरियोग्राफी- ढिंढोरा बाजे, वैभवी मर्चेंट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मान (तेलुगू)
बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
बेस्ट बंगाली फिल्म- डीप फ्रीज
बेस्ट असमी फिल्म- रोंगातपु
बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल : अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- कंडीलू
बेस्ट स्पेशल मेंशन फीचर फिल्म - एनिमल (री रिकॉर्डिंग मिक्सर, एमआर राजाकृष्णन)
बेस्ट ताई फाके फीचर फिल्म- पाई तांग... स्टेप ऑफ होप
बेस्ट गारो फीचर फिल्म- रिमदोगितांगा
बेस्ट तेलुगू फीचर फिल्म- भगवंत केसरी
बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग
बेस्ट पंजाबी फीचर फिल्म- गोड्डे गोड्डे चा
बेस्ट ओडिया फीचर फिल्म- पुष्कर
बेस्ट मराठी फीचर फिल्म- श्यामचि आई
बेस्ट मलयालम फीचर फिल्म- उल्लुझुकु
















