बॉलीवुड में भी हॉलीवुड की तर्ज पर यूनिवर्स बनाने का ट्रेंड सा चल पड़ा है । रोहित शेट्टी के सक्सेसफ़ुल कॉप यूनिवर्स और यशराज फ़िल्म्स के स्पाई यूनिवर्स ने लोगों के बीच अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है । पिछले दिनों आई यशराज फ़िल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की शाहरुख खान स्टारर फ़िल्म पठान ने बॉक्स ऑफ़िस पर ऐतिहासिक सफ़लता दर्ज की और इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं यशराज अपनी इस सक्सेसफ़ुल स्पाई यूनिवर्स में धूम फ़्रैंचाइजी को भी शामिल करने की तैयारी कर रहा है । लेकिन हमें पता चला है कि, धूम फ़्रैंचाइजी को स्पाई यूनिवर्स में शामिल करने की खबर पूरी तरह से निराधार है ।

स्पाई यूनिवर्स में शामिल नहीं होगी धूम फ़्रैंचाइजी
इस बारें में और ज्यादा डिटेल में जानकारी देते हुए सीनियर ट्रेड सोर्स ने बॉलीवुड हंग़ामा को बताया, “धूम फ्रैंचाइज़ी और यशराज फ़िल्म्स की स्पाई यूनिवर्स भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी में से एक बन गई है । और यशराज फ़िल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा अपनी इन दोनों ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी को अलग अलग ही ग्रो करेंगे एक साथ नहीं । वे दोनों को कभी मर्ज नहीं करेंगे क्योंकि वह उन्हें अलग-अलग विकसित करना चाहेंगे । यशराज फ़िल्म्स की स्पाई यूनिवर्स सुपर जासूसों की दुनिया में ले जाती है वहीं धूम सत्ता-विरोधी एंटी-हीरो की दुनिया है । इसलिए दोनों का मर्ज तो कैसे भी नहीं हो सकता । आदित्य चोपड़ा धूम और स्पाई यूनिवर्स दोनों को आने वाले वर्षों में एक अलग नए लेवल पर ले जाएंगे ।”
दोनों फ्रैंचाइजी का विलय क्यों नहीं किया जा सकता है, इस पर आगे बढ़ते हुए सूत्र ने आगे कहा, “आप इन यूनिवर्स के किसी भी पात्र को किसी भी फ्रैंचाइजी में ओवरलैप करने के लिए नहीं देखेंगे। कहानी के लिहाज से भी इसका कोई मतलब नहीं है तो ये सारी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं कि जय दीक्षित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में नजर आएंगे। धूम से कोई भी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में नहीं देखा जाएगा और न ही स्पाई यूनिवर्स में धूम का कोई कि्रदार नजर नहीं आएगा ।”
















