सलमान खान अपनी आगामी कॉप ड्रामा दबंग 3 की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करने में जुटे हुए है । बिना ब्रेक लिए बैक-टू-बैक शूटिंग शेड्यूल कर रहे सलमान खान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग जयपुर में कर रहे है । ये आखिरी शेड्यूल रहेगा । क्योंकि फिल्म की लगभग सारी शूटिंग खत्म हो चुकी है । जयपुर का शूटिंग शेड्यूल पूरे 75 दिनों तक चलेगा । इससे पहले सलमान खान ने महाराष्ट्र के फ़लटन में तीन दिन शूटिंग की थी ।

सलमान खान जयपुर में करेंगे दबंग 3 की शूटिंग का The End

सलमान खान ने यंग चुलबुल पांडे के लिए घटाया अपना वजन

दबंग 3 की बात करें तो इसमें एक बार सलमान चुलबुल पांडे के किरदार में दिखाई देंगे । इस फ़िल्म में चुलबुल पांडे का यंग लुक भी देखने को मिलेगा जिसके लिए सलमान ने अपना 7 किलो वजन भी घटाया है । इस दौरान सलमान की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाएंगी महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर । सई का लुक कहीं से भी लीक न हो जाए इसके लिए सलमान ने फ़िल्म के सेट पर 'नो फ़ोन' पॉलिसी को लागू किया है । दर असल, सलमान खुद अपने सोशल अकाउंट पर सबसे पहले सई का फ़र्स्ट लुक लॉंच करेंगे । क्योंकि सई इस फ़िल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है ।

दबंग 3 की शूटिंग जल्द से जल्द खत्म करने के बाद सलमान एक छोटा सा ब्रेक लेकर अमेरिका जाएंगे और आने के बाद संजय लीला भंसाली की फ़िल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगे । इसी के सलमान बिग बॉस 13 की शूटिंग भी करते जाएंगे ।

यह भी पढ़ें : Dabangg 3 के सेट पर सलमान खान ने सई मांजरेकर के कारण किया मोबाइल बैन

प्रभु देवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 में सलमान के साथ उनकी पत्नी के रूप में सोनाक्षी सिन्हा, और लव इंटरेस्ट के रूप में सई मांजरेकर नजर आएंगी । सलमान एक बार फ़िर इस फ़िल्म में चुलबुल पांडे के किरदार से दर्शकों को मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।