वरुण धवन और सारा अली खान की अगली फिल्म कुली नंबर 1 पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है । वरुण धवन और सारा अली खान फ़िल्म की पूरी टीम के साथ शूटिंग में जोर-शोर से जुट गए है । लेकिन शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन बाद ही कुली नंबर 1 का सेट बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था । अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची । लेकिन आग के कारण सेट का काफी हिस्‍सा नष्‍ट हो गया । और अब सुनने में आ रहा है कि 11 सितंबर को वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्‍म कुली नंबर 1 के सेट पर लगी आग से मेकर्स को तकरीबन 2 से 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है ।

 Coolie No 1:  वरुण धवन और सारा अली खान की फ़िल्म के सेट पर लगी आग से मेकर्स हुआ 2.5 करोड़ का नुकसान

वरुण धवन और सारा अली खान फ़िल्म कुली नंबर 1 के इस नुकसान की भरपाई हो जाएगी

खबरों की मानें तो, फ़िल्म के मकर्स को इससे करोड़ों रु का नुकसान हुआ है लेकिन क्योंकि फ़िल्म का इंश्योरेंस कवर [125 करोड़ रु का कवर] है जिसमें इस नुकसान की भरपाई आसानी से हो जाएगी । बता दें कि 11 सितंबर को फ़िल्म का एक हिस्सा बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था । आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को तीन घंटे का समय लगा था ।

यह भी पढ़ें : कुली नंबर 1 की 'प्लास्टिक फ़्री सेट' की पहल से खुश हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कुली नं 1 की बात करें तो यह डेविड धवन की 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर कुली नं 1 का ही रीमेक है । इस फ़िल्म में वरुण और सारा गोविंदा और करिश्मा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।