आमिर खान प्रोडक्शसं और टी-सीरिज ने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग गुलशन कुमार की बायोपिक फ़िल्म के लिए हाथ मिलाया है । और अब इस बारें में लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि, गुलशन कुमार की ये बायोपिक फ़िल्म अगले साल (2019) क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी । और इस फ़िल्म की शूटिंग साल 2019 की शुरूआत से शुरू हो जाएगी । और इस फ़िल्म को सुभाष कपूर द्दारा निर्देशित किया जाएगा । निश्चितरूप से यह खबर गुलशन कुमार के फ़ैंस को प्रफ़्फ़ुलित करेगी ।

BREAKING! आमिर खान प्रोडक्शसं और टी-सीरिज की गुलशन कुमार बायोपिक अगले साल होगी रिलीज

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस खबर पर मुहर लगाते हुए ट्विट किया, “Aamir Khan Productions and T-Series to release Gulshan Kumar biopic in Christmas 2019… Written and directed by Subhash Kapoor… Filming to begin early next year.”

गुलशन कुमार की बायोपिक से अक्षय कुमार बाहर हो गए

आपको बता दें कि, कुछ समय पहले गुलशन कुमार की इस बायोपिक फ़िल्म को टी-सीरिज ने मोगल नाम से अनाउंस किया था । लेकिन इसके बाद इस प्रोजेक्ट में ज्यादा बात आगे नहीं बढ़ी । और इसके बाद आमिर खान ने इस फ़िल्म में बतौर को-प्रोड्यूसर एंट्री ली । लेकिन, यह बेहद असंभव है कि वह इसमें अभिनय करेंगे । मेकर्स इस फ़िल्म के कास्ट का खुलासा जल्द ही करेंगे । इसके ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट के लिए आप बॉलीवुड हंग़ामा से लगातार जुड़े रहिए ।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने शिव मंदिर में बैठकर साइन की मोगुल

गुलशन कुमार की बायोपिक फ़िल्म, में गुलशन कुमार की जिंदगी को दर्शाया जाएगा जिसमें उनके जूस विक्रेता से लेकर फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री किंग बनने तक के पूरे सफ़र को दिखाया जाएगा । निश्चितरूप से ये क्लासिक कहानी दर्शकों को लुभाएगी । और इसके अलावा, जॉली एलएलबी के निर्देशक सुभाष कपूर, जो इस फ़िल्म को निर्देशित कर रहे हैं, भी इस बांधे रखने वाली कहानी के साथ पूरा न्याय करेंगे ।