
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में, अभिनेत्री और एक निर्माता दोनों के रूप में सफ़लता का आसमान छू रही हैं । और अब प्रियंका जल्द ही एक शो प्रोड्यूस करने वाली है और वो भी बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन, मल्टी टेलेंटेड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ ।
खबरों के अनुसार, एबीसी स्टूडियो एक कॉमेडी सीरिज लेकर आ रहा है जो माधुरी दीक्षित के जीवन पर आधारित होगी । इस शो को एबीसी स्टूडियो के सहयोग से प्रियंका चोपड़ा और खुद माधुरी दीक्षित प्रोड्यूस करेंगी । माधुरी की जिदंगी पर बेस्ड ये ये कॉमेडी सीरीज होगी अमेरिकन नेटवर्क एबीसी पर टेलीकास्ट होगी । इस शो में दिखाया जाएगा कि माधुरी दीक्षित कैसे यूएस में अपने बायकल्चरल फैमिली के साथ सेटल हुईं ।
इस शो के लेखक, श्री राव ने प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित के साथ एक फ़ोटो शेयर किया और इस खबर पर मुहर लगाई । राव ने लिखा, 'फाइनली दो लेजेंड्स और आइकन्स के साथ मेरी रोमांचक नई परियोजना की घोषणा करते हुए मैं काफी एक्साइटेड हूं @MadhuriDixit @priyankachopra'.
प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने श्री राव को इसके लिए चुना है, जिन्होंने जनरल हॉस्पिटल : नाइट शिफ़्ट जैसे कई शो लिखे हैं । श्री राव इस आगामी कॉमेडी शो के लिए काम करेंगे। 'श्री राव' द्वारा लिखा गया यह टीवी शो एक सिटकॉम होगा। इसका टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है।
माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने, श्री राव के साथ इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर होंगे। मार्क गॉर्डन और निक पेपर भी मार्क गॉर्डन कंपनी (एमजीसी) के माध्यम से कार्यकारी उत्पादन करेंगे, जो वर्तमान में रे डोनोवन, ग्रे’स एनाटॉमी और प्रियंका चोपड़ा के क्राइम ड्रामा क्वान्टिको जैसे शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं है।
आपको बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक के लिए शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में वह रेबल विल्सन, एडम डिवाइन और लियाम हैम्सवर्थ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी ।
















