
चंकी पांडे के दोनों बच्चे स्टारडम के लिए तैयार किए जा रहे है । लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी प्यारी बेटी अनन्या ने लॉन्च होने में पहले बाजी मार ली और वो भी करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में ।
करीबी सूत्र ने अनजाने में यह रहस्य खोल दिया और बताया कि, "सैफ और अमृता की बेटी सारा और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर को भी स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए कंसीडर किया गया था । लेकिन फ़िर इस विचार को छोड़ दिया गया । और अब चंकी पांडे की बेटी अनन्या को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 की महिला किरदार के लिए चुना गया है ।”
और अगर आपको याद है कि आलिया भट्ट को पहली बार स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के लिए चुना गया था और अब उसके बाद अनन्या को चुना गया है जो कि स्टारडम के लिए तैयार है ।
सूत्रों का कहना है कि पिछले हफ्ते करण जौहर ने अनन्या का ऑडिशन किया था ।
"करण, टाइगर श्रॉफ और निर्देशक पुनीत मल्होत्रा भी ऑडिशन में उपस्थित थे, जहां अनन्या को स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया की लाइन बोलने को कहा गया । और अनन्या ने यह बेहद प्रोफ़ेशनली तरीके से कर दिखाया । और उसके बाद करण ने तुरंत अनन्या को लेने का फ़ैसला किया ।” ऐसा सूत्र ने खुलासा किया ।
पहले खबरें थी इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ़ की गर्लफ़्रेंड दिशा पटनी को लेने की संभावना थी ।
लेकिन ये सिर्फ़ अफ़वाहें थी । बहरहाल अब टाइगर और दिशा को एक साथ काम करने के लिए बागी 2 का इंतजार करना होगा ।
जब चंकी पांडे से उनकी बेटी के हाई-प्रोफ़ाइल डेब्यू की पुष्टि करने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया ।
उत्साहित चंकी ने लिखा, "हम फ़ैमिली हॉलीडे पर अमेरिका में हैं । एक बार जब हम वापस आ जाएंगे तो आपसे बात करते हैं ।"
















