अभी कुछ ही दिन पहले हमने आपको बताया था कि अभिनेता ॠषि कपूर, जो इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे है, देश में लोकसभा चुनावों के दौरान मतदान करने के लिए उत्साहित थे । क्योंकि वो तो अपने इलाज के चलते भारत नहीं आ पा रहे थे इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी से मतदान करने का आग्रह जरूर किया था । और अब ॠषि कपूर के स्वास्थ्य को लेकर मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर दोस्त राहुल रवैल, जो अभिनेता के अच्छे दोस्त भी हैं, ने अपनी फेसबुक पोस्ट में ऋषि की सेहत के बारें में एक खुशखबरी शेयर की है । यकीनन ये खबर अभिनेता के फ़ैंस को जरूर खुश कर देगी ।

ॠषि कपूर हुए कैंसर फ़्री
राहुल ने ॠषि के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री हैं ।'' इसके बाद ये तो साफ़ हो गया कि अभिनेता कैंसर के इलाज के लिए विदेश गए थे । अब जबकि ॠषि कैंसर मुक्त हो गए हैं इसलिए उनके फ़ैंस जल्द से जल्द उनके देश वापसी के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है ।
वैसे अभी तक ये खुलकर सामने नहीं आया था कि ॠषि को क्या बीमारी हुई है जिसका इलाज कराने वह विदेश गए है । न ही उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बात का कभी जिक्र किया । ले्किन ऋषि की बीमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगा लिया गया था जब वह बीते साल अपनी मां कृष्णा राज कपूर का निधन होने के बाद भी भारत नहीं लौटे थे । न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर का हालचाल जानने के लिए बॉलीवुड स्टार्स अक्सर उन्हें विजिट करते हैं ।
बता दें कि, ऋषि ने पिछले साल 29 सितंबर को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे अमेरिका मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जा रहे हैं । लेकिन उन्हें कौन सी बीमारी हुई है इसकी कोई जानकारी ना ही एक्टर ना ही उनके परिवार ने दी ।
Hello all! I am taking a short leave of absence from work to go to America for some medical treatment. I urge my well wishers not to worry or unnecessarily speculate. It’s been 45 years “plus”of wear and tear at the movies. With your love and good wishes,I will be back soon!
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 29, 2018
जबसे ऋषि न्यूयॉर्क गए हैं उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं । रणबीर कपूर भी पिता की सेहत का हालचाल लेने न्यूयॉर्क जाते रहते हैं और उनके साथ कई मर्तबा आलिया भट्ट भी नजर आ चुकी है ।
















