हंसल मेहता द्वारा निर्देशित राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत छलांग अब 12 जून 2020 को रिलीज़ होगी । फिल्म के निर्माताओं ने यह निर्णय परीक्षा और एक अच्छे वितरण को ध्यान में रखते हुए लिया है । छलांग के निर्माताओं ने नए पोस्टर के साथ नई रिलीज तारीख की घोषणा की है ।

Chhalaang: बच्चों के एग्जाम के कारण राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फ़िल्म अब 12 जून को होगी रिलीज़

राजकुमार राव की छलांग की रिलीज डेट आगे बढ़ी

निर्माता लव रंजन ने बयान जारी करते हुए कहा, "हमें लगता है कि छलांग, लव फिल्म्स की सबसे प्रेरणादायक और खूबसूरत फिल्मों में से एक है और इस तरह की विशेष फिल्म एक बेहतर रिलीज की हकदार है ।"

हंसल मेहता द्वारा निर्देशित छलांग अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है। फिल्म 12 जून 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है ।