कार्तिक आर्यन जल्द ही नवोदित अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ क्लासिक फ़िल्म पति, पत्नी और वो के रीमेक में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएगी । भूषण कुमार के बैनर, टी-सीरिज के बैनर तले बन रही फ़िल्म पति, पत्नी और वो ने बनने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर ली है । ऐसा पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे । आज ही भूषण कुमार ने ट्विटर पर इस फ़िल्म के फ़र्स्ट शेड्यूल के शुरू होने का ऐलान किया है ।

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे के साथ पति, पत्नी और वो की शूटिंग शुरू हुई
शेयर की गई इस तस्वीर में निर्देशक मुदस्सर अजीज, अभिनेता कार्तिक, अभिनेत्री अनन्या और निर्माता भूषण कुमार नजर आ रहे है । बता दें कि यह फ़िल्म क्लासिक फ़िल्म पति, पत्नी और वो का मॉर्डन रीमेक है । इस फ़िल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई में ही की जाएगी । बहरहाल दर्शक इस मजेदार एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर को अलग अंदाज में देखने के लिए उत्साहित है ।
Shot 1,Take 1 ? #PatiPatniAurWoh on floors now..Sending my good wishes to the team.@TheAaryanKartik @bhumipednekar #AnanyaPanday @junochopra @TSeries @BRStudiosLLP #RenuChopra @abhayrchopra @mudassar_as_is pic.twitter.com/4Pf4SmCsMP
— Bhushan Kumar (@itsBhushanKumar) February 4, 2019
यह भी पढ़ें : पति, पत्नी और वो के रीमेक में अनन्या पांडे बनेंगी कार्तिक आर्यन की 'वो' ?
फ़िल्म की रिलीज डेट का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है । कया लगाए जा रहे हैं कि अनन्या इस फ़िल्म में कार्तिक की गर्लफ़्रेंड के रूप में नजर आएंगी जबकि भूमि इसमें कार्तिक की पत्नी के रूप में नजर आएंगी ।
















