कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को साजिद नाडियाड वाला और कबीर खान द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। जैसे-जैसे हम कार्तिक की भूमिका के लिए उनकी तैयारी और शूटिंग के लोकेशंस से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें देख पा रहे हैं, वैसे - वैसे फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ एक महीने का समय बाकी है, जी हां! फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। दर्शक इन सब के बीच, फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर और उसके गानों को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन का पोस्टर
एक थ्रिल करने वाले अपडेट में मार्क्स ने सबको हैरत में डाल दिया है, दरअसल मेकर्स ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने संदेश में लिखा है, ‘चैंपियन आ रहा है’। यह संदेश बेशक सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने वाला है, क्योंकि यह चंदू चैंपियन के लिए एक बड़े कैंपेन की शुरुआत का संकेत है। इसकी शुरुआत करने के लिए, मेकर्स कल फिल्म की पहली झलक से पर्दा उठाने वाले हैं। पोस्टर रिलीज करने के बाद मेकर्स ट्रेलर, गाने और दूसरे मटेरियल लॉन्च करके कैंपेन को आगे बढ़ाएंगे। लोग इस खास स्टोरी में कार्तिक आर्यन को एक नए रोल में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा की यह अपडेट सभी के बीच उत्साह और बढ़ाने वाला है।
कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन में अपनी भूमिका के लिए कड़ी तैयारियां की हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज से लेकर फिजिक, लुक्स और बोलचाल के तरीके तक, हर चीज पर ध्यान दिया है। इससे सच में चंदू चैंपियन में कार्तिक को देखने के लिए सभी की चाह बढ़ गई है।
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान दोनों द्वारा प्रोड्यूस चंदू चैंपियन 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज के साथ ही उम्मीद कि जा रही है कि यह दुनिया भर के दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।
















