शेखर सुमन, जो इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरिज हीरामंडी: द डायमंड बाजार की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, ने हाल ही में अपने दो पॉप्युलर शो, मूवर्स एन शेकर्स और देख भाई देख के नए सीजन के साथ वापस लौटने की प्लानिंग कर रहे हैं । संजय लीला भंसाली की हीरामंडी से ओटीटी पर अपना डेब्यू करने वाले शेखर सुमन ने इस बात की हिंट भी दे दी है कि, उनका आइकॉनिक शो, मूवर्स एन शेकर्स का तीसरा सीजन इस बार टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आएगा ।

शेखर सुमन ला रहे हैं मूवर्स एन शेकर्स का तीसरा सीजन
शेखर सुमन के करियर को पहचान दिलाने वाले उनके दो आइकॉनिक टीवी शो मूवर्स एन शेकर्स और देख भाई देख एक नए सीजन के साथ वापस आ रहा है । न्यूज 18 के साथ हुई ख़ास बातचीत में शेखर ने अपने आइकोनिक शो मूवर्स एन शेकर्स और देख भाई देख के सीजन पर खुलकर बात की । शेखर ने कहा- “हां, मूवर्स एन शेकर्स वापस आ रहा है । दर्शकों की तरफ से बहुत दबाव है । मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझसे इसी शो के बारे में पूछते हैं । मुझे लगता है कि अब इसे वापस लाने का समय आ गया है । निर्माताओं से मेरी बातचीत जारी है ।”
एक्टर ने आगे बताया, “हम कुछ ऐसे दौर से गुजर रहे थे जहां टीवी पीछे छूट सा गया था और ओटीटी नॉन-फिक्शन में नहीं था । वे केवल फिक्शन सीरीज का स्पोर्ट करना चाहते थे । मुझे ऐसा लगा जैसे मूवर्स एंड शेकर्स के वापस आने के लिए टीवी से अच्छी जगह ओटीटी है, क्योंकि इसे सभी लोग देख पाएंगे, जो टीवी नहीं देखते वो भी । मैं बस सही समय का इंतजार कर रहा था । मुझे लगता है कि अब इसे वापस लाने का समय आ गया है ।”
इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया, “देख भाई देख' के वापसी की भी तैयारियां हो रही है, लेकिन ये सही समय पर होगा ।”
मूवर्स एन शेकर्स की बात करें तो, इसका पहला सीजन 1997 में आया था, जो जून 2001 तक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हुआ और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला । पहले सीजन की सफलता के बाद शेखर 2012 में इसका दूसरा सीजन लेकन आए थे । और अब शेखर इसके तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । लेकिन इस बार मूवर्स एन शेकर्स टीवी की बजाए OTT पर देखने को मिलेगा और इसके लिए शेखर की बातचीत जारी है ।
















