बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर चुकी हैं । कंगना रनौत लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपी की उम्मीदवार हैं । हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपनी दावेदारी साबित करने के लिए मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें उन्होंने अपनी नेटवर्थ भी चुनावी हलफनामे में बताई है । इस हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत के पास 91 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

कंगना रनौत के पास 91 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है
चुनाव आयोग में जमा कराए गए शपथ पत्र में कंगना ने अपनी कुल संपत्ति की जानकारी दी है कि उनके पास कुल 91 करोड़ 50 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है । इसमें कुल 28.73 करोड़ की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ की अचल संपत्ति है। कंगना ने एलआईसी की 50 पॉलिसी ले रखी हैं । कंगना ने दस-दस लाख रुपए मूल्य की ये पॉलिसी चार जून, 2008 को ली हैं । इसमें 10-10 लाख की 49 पॅालिसी और 5 लाख रुपए की एक पॉलिसी शामिल हैं । कंगना ने 1.20 करोड़ रुपए का कैपिटल इनवेस्टमेंट भी किया है ।
HSBC बैंक में 1,08,844,01 रुपए और स्टैंडर्ड चार्टेड के अकाउंट में 1,55,504 रुपये की रकम कंगना रनौत के पास है । वहीं ICICI बैंक में भी एक्ट्रेस के दो खाते हैं, जिसमें से एक में 26619 रुपये हैं तो वहीं दूसरे में 50 हजार रुपये जमा हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी में बैंक ऑफ बड़ौदा में भी कंगना खाता धारक हैं। उनके इस अकाउंट में सिर्फ 7099 रुपये हैं।
कंगना ने अपने चुनाव हलफनामे में बताया है कि वो 12वीं पास है । कंगना के पास सोने-चांदी के गहनों की भी भरमार है । चुनावी हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत के पास 6.7 किलो सोना की ज्वेलरी है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। वहीं उनके पास 60 किलो चांदी की ज्वेलरी है जिसकी कीमत 50 लाख रुपेय है। इसके अलावा 3 करोड़ की हीरे की ज्वेलरी है। कंगना के पास वर्तमान में 2 लाख रुपये नकद है और इसके अलावा 17 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
कंगना महंगी गाड़ियों की भी शौकीन है । इस समय उनके पास दो मर्सिडीज कारे हैं । उनके पास 58 लाख की मर्सिडीज बेंज और 3.91 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक है । इसके अलावा उनके पास 98 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार और 53 हजार रुपए का एक वेस्पा स्कूटर भी है । यही नहीं, कंगना ने अपने सगे संबंधियों को भी करोड़ों रुपए ऋण के रूप में दे रखे हैं ।
















