
विशाल पंड्या जिसकी पहले आई हेट स्टोरी 2 और हेट स्टोरी 3 फ़िल्में हिट रहीं, अब राहत की सांस ले सकते हैं । क्योंकी सेंसर बोर्ड ने विशाल पंड्या की आगामी थ्रिलर फ़िल्म वजह तुम हो कि यू/ए सर्टिफ़िकेट प्रदान किया है ।
ऐसा कहा जा रहा है कि वजह तुम हो की कहानी थोड़ी अलग हट कर है और इसमें टीवी पर एक लाइव मर्डर होते हुए दिखाया जाएगा । वजह तुम हो के कलाकार सना खान और गुरमीत चौधरी इस फ़िल्म में वकील की भूमिका निभा रहे हैं वहीं शरमन जोशी एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे ।
ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड द्दारा विशाल की तारीफ़ करने पर वो इन दिनों सातवें आसमान पर हैं । गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने विशाल की फ़िल्म की तारिफ़ करते हुए कहा कि हाल ही के दिनों में देखी गई सभी थ्रिलर फ़िल्मों में से, वजह तुम हो सबसे अच्छी थ्रिलर फ़िल्मों में से एक है । टीसीरीज द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म वजह तुम हो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















