
आजकल बॉलीवुड में नई पीढ़ी को लाने की होड़ सी मच गई है । और इसमें एक नया नाम जुड़ा है श्रीदेवि और बोनी कपूर की बेटी जहान्वी कपूर का । जी हां, इन दिनों बॉलीवुड की हवा-हवाई यानी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी में जुटी हुई है । अब जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । और बॉलीवुड में जाह्नवी की एंट्री होगी करण जौहर की फ़िल्मों के साथ । उड़ती-उड़ती खबरों से पता चला है कि खूबसूरत 'स्टार डॉटर' जाह्नवी ब्लॉकबस्टर रही मराठी फ़िल्म सैराट के हिंदी रीमेक से लॉंच की जाएंगी और जिसे करण जौहर द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा ।
जाह्नवी के निर्माता पिता बोनी कपूर ने इन खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा कि, “हां, करण जौहर जाह्नवी के लिए फ़िल्म के बारें में हमसे बात कर रहे हैं और हमनें अपनी सहमति दे दी है । लेकिन हमें नहीं पता कि वो कौनसी फ़िल्म होगी । चूंकि हाल ही में करण ने हिंदी रीमेक बनाने के लिए सैराट के राइट्स खरीदे हैं इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हमारी बेटी उसी फ़िल्म से लॉंच की जाएगी ।”
गौरतलब है कि जाह्नवी के बॉलीवुड करियर के लिए पिछले तीन सालों से कयास लगाए जा रहे हैं । कुछ समय पहले, जब मैंने श्रीदेवी से इस बारें में बात की थी तो उन्होंने कहा था कि, "यह बहुत जल्दी है जाह्नवी के करियर के बारे में फैसला करने के लिए । अभी उसे पढ़ाई करने दो और जिंदगी के मजे लेने दो । मैंने अपनी उम्र में इन सब को खो दिया, क्योंकि मैं स्टूडियो में व्यस्त हो गई थी । मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चें उनकी जिंदगी के हर पड़ाव का मजा लें ।”
गर्वित पिता बोनी कपूर कहते हैं कि जाह्नवी अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं । "मैं अपनी बेटी में उसका करियर चुनने में वही फ़ोकस और एकाग्रता देखता हूं जो उसकी मां में है । एक स्टार किड के लिए यह कभी आसान नहीं होता कि वो खुद के लिए अपनी जगह बनाए क्योंकि हर कदम पर उसकी तुलना उसके दिग्गज माता-पिता से की जाती है । मुझे उम्मीद है कि जाह्नवी की
उसकी मां के साथ तुलना नहीं की जाएगी ।"
















