Badrinath-Ki-Dulhania-1

समाज के लिए खतरनाक दहेज प्रथा के खिलाफ़ सेंसर बोर्ड ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया के निर्माता करण जौहर से उनकी इस फ़िल्म के लिए एक सुस्पष्ट डिसक्लेमर की मांग की है ।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, फ़िल्म की कहानी में दजेह प्रथा काफ़ी अहम रोल अदा करती है । “हालांकि यह फ़िल्म और इसके निर्माता दहेज प्रथा का समर्थन नहीं करते हैं लेकिन फ़िर भी सेंसर बोर्ड ने मांग की है कि फ़िल्म की ठीक शुरूआत में सुस्पष्ट डिसक्लेमर जोड़ा जाए ।”

इसको हटाने के अलावा सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म में वरुण धवन के डायलॉग में से 'पिछवाड़ा' शब्द को भी हटाने की मांग की थी । सीबीएफसी के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, “वरुण धवन और आलिया भट्ट दोनों ही यूथ आइकन हैं । उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे स्क्रीन पर क्या कह रहे हैं ।”