अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा का थीऐट्रिकल ट्रेलर 11 जून को लॉंच किया जाएगा । मुंबई में अक्षय कुमार इस फ़िल्म के ट्रेलर को लॉंच करेंगे । श्री नारायण सिंह द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म अक्षय कुमार और नीरज पांडे द्दारा प्रोड्यूस्ड की गई है । अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर एंड दिव्येंदु शर्मा के अभिनय से सजी इस फ़िल्म को सिद्धार्थ और गरिमा, जिसने गोलियों की रासलीला राम लीला लिखी थी, द्दारा लिखा गया है ।

टॉयलेट-एक प्रेम कथा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । यह स्वतंत्रता दिवस के दौरान एक बड़ी फ़िल्म होगी । अक्षय कुमार के फ़िल्म कॉंसेप्ट को हमेशा सराहा गया है । इस फ़िल्म के माध्यम से भी अक्षय कुमार स्वच्छता के लिए जागरुक कर रहे हैं और छोटे शहरों व गांवों के दूरस्थ इलाकों में शौचालयों के महत्व पर जोर दे रहे हैं ।