सलमान खान अभिनीत किसी का भाई किसी की जान अपने फ़र्स्ट टीज़र और फ़र्स्ट गाने को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता का कारण बन गई है । वैलेंटाइन डे से ठीक पहले किसी का भाई किसी की जान का पहला गाना ‘नइयो लगदा’ रिलीज हुआ था । सलमान खान और पूजा हेगड़े पर फ़िल्माया गया ये गाना हालाँकि कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इस गाने को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ती गई । 2 सप्ताह से भी कम समय में, इसे 60 मिलियन बार देखा जा चुका है और दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है । और अब मेकर्स इस फ़िल्म के दूसरे गाने को रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।

सलमान खान अभिनीत किसी का भाई किसी की जान
मेकर्स किसी का भाई किसी की जान के दूसरे गाने 'बिल्ली बिल्ली' रिलीज़ करने जा रहे हैं । इसके लिए मेकर्स ने रिलीज से पहले एक दिलचस्प प्रचार रणनीति शुरू की है । उन्होंने आज कई पत्रकारों को कैट मास्क भेजे और उन्हें पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि गाने में भी इसी तरह के मास्क का इस्तेमाल किया गया है । मीडियाकर्मियों को मास्क पहनने और दिलचस्प और क्रिएटिव रील बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है । उनसे इस अनूठी गतिविधि में भाग लेने का अनुरोध किया गया है जो सोमवार 27 फरवरी से शुरू होगी ।
किसी का भाई किसी की जान की रिलीज से करीब 50 दिन पहले फ़िल्म का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ 2 मार्च को रिलीज़ होगा । अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, मेकर्स दो गानों के बाद फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे या फिर कोई नया गाना रिलीज़ करेंगे ।
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं । फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं । साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस । ये फिल्म ईद 2023 , यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















