बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं । हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है । खबरों में कहा जा रहा है कि संजय दत्त कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे, जहां उनकी मां नरगिस दत्त का 1980 में इलाज चला था । फ़िलहाल दत्त फ़ैमिली इसी पशोपेश में हैं कि कहां इलाज कराना है । लेकिन वहीं सूत्रों का कहना है कि संजय दत्त के अमेरिका जाकर इलाज कराने की संभावना ज्यादा है ।

संजय दत्त ने सच स्वीकार करते हुए कैंसर से जंग जीतने की ठानी, लेकिन अपने बच्चों को लेकर हैं परेशान

संजय दत्त जल्द ही कैंसर के इलाज के लिए विदेश रवाना होंगे

हालांकि दत्त फ़ैमिली के करीबी सूत्र ने बताया कि, “कैंसर के इलाज के लिए सिंगापुर भी एक ऑप्शन है । इस बारें में दत्त फ़ैमिली आने वाले कुछ दिनों में फ़ैसला ले लेगी ।

वहीं अपनी बीमारी के बारें में सुनकर शुरूआत में हताश हुए संजय अब बात को स्वीकार कर चुके हैं । करीबी दोस्त ने बताया कि, “शुरूआत में जब उन्हें अपनी इस बीमारी के बारें में पता चला तो वह बुरी तरह से हिल गए थे । लेकिन कुछ दिनों में ही बाबा ने अपनी बीमारी को स्वीकार कर लिया था । और यह भी तय कर लिया कि उन्हें कैंसर से अपनी ये जंग जीतनी है । वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बहुत चिंतिंत हैं, जो अभी महज 10 साल के हैं ।”

यह भी पढ़ें : मान्यता दत्त ने संजय दत्त के लिए दुआ करने की अपील करते हुए कहा, ‘संजू हमेशा की तरह एक विजेता बनकर उभरेंगे’

संजय की मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी मान्यता दत्त के अलावा उनकी दोनों बहनें प्रिया दत्त और नम्रता दत्त उनके साथ मजबूती से खडी हैं ।