हाल ही में हमने आपको खबर दी थी कि रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत के खिलाफ़ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है जिसके चलते उन पर गिरफ़्तारी के बादल मंडरा रहे थे । राखी सावंत के इस बयान से महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा । अब इस खबर में लेटेस्ट अपडेट ये है कि महर्षि वाल्‍मीकि पर टिप्‍पणी किए जाने के मामले में राखी सावंत को मुंबई में पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है ।

इस मामले में खबर है कि, जब राखी सावंत के खिलाफ़ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था तो हमेशा से अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत को शुरुआत में लगा कि उन्हें कोई अप्रैल फ़ूल बना रहा है । और उसके एक दिन बाद जब उन्हें पता चला कि उन्हें किसी ने अप्रैल फ़ूल नहीं बनाया है और सच में उनके खिलाफ़ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है । उसके बाद राखी ने एक स्थानीय मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में 'वाल्मीकि भगवान' से संबंधित भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी । आप भी देखिए राखी सावंत का माफ़ी मांगते हुए ये दिलचस्प वीडियो जिसमें वो कह रही हैं कि,मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं और साथ ही वाल्मीकी भगवान से भी । “I love you all and I love Valmiki bhagwan!!”