जब से, रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म 2.0 का ऐलान हुआ है, तब से यह फ़िल्म लगातार अच्छी वजहों से सुर्खियों में बनी हुई है । आपको बता दें कि, पहले यह फ़िल्म अक्टूबर 2017 में रिलीज होने वाली थी, दीवाली सीजन के दौरान, लेकिन बॉलीवुड हंगामा हिंदी आपके लिए इस फ़िल्म की रिलीज डेट से संबधित अंदर की जानकारी लेकर आया है, और वो ये है कि अब ये फ़िल्म अक्टूबर में नहीं बल्कि 25 जनवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

विज्ञान पर आधारित भारत में सबसे महंगी फ़िल्म होने के नाते, 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार हैं इसी के साथ एमी जैक्सन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । इस फ़िल्म को एस शंकर द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।