Om-Puri

दिग्गज अभिनेता ओम पुरी, जिसने ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं जो कभी नहीं भूलाए जा सकते, का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है । हमने सुना है कि शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से ओम पुरी का निधन हो गया । वह 66 साल के थे । ओम पुरी के यूं अचानक निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है ।

ओम पुरी अपनी पत्नी नंदिता पुरी और बेटे ईशान पुरी से अलग रहते थे । ओम पुरी के करीबी दोस्त माने जाने वाले फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने ओम पुरी के निधन की खबर की पुष्टि की और ट्विटर पर अपना दुख़ इस तरह व्यक्त किया, “Sad & shocked to know that versatile actor Om Puri jee has expired due to heart attack early morning today. #RIP,”

हिंदी सिने जगत के एक प्रतिष्ठित अभिनेता ओम पुरी, न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलिवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे । ओम पुरी को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया । उन्होंने 'आरोहण' और 'अर्धसत्य' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था । ओम पुरी ने आक्रोश, मिर्च मसाला, धारावी, गुप्त, जाने भी दो यारों, चाची 420, अ वेडनस डे, मालामाल वीकली जैसी फ़िल्मों में यादगार अभिनय किया था । ओम पुरी फ़िल्म 'घायल रिटर्न' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे । ओम पुरी ने गंभीर से लेकर कॉमेडी भूमिका, सभी में अपना लोहा मनवाया ।

ओम पुरी के करीबी दोस्त फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की । ओम पुरी के यूं दुनिया से अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में है । कई सारे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके निधन पर अपना दुख जताया है ।

ओमपुरी के निधन पर अनुपम खेर ने बहुत दुख जताया है । उन्होंने कहा 'बेड पर शांत पड़े इस शख्स को देखकर यकीन नहीं होता कि हमारे महानतम कलाकारों में से एक ओमपुरी का निधन हो गया है । मैं शॉक्ड हूं' ।

मधुर भंडारकर ने कहा है कि ‘यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है । उन्होंने इंटरनेशनल लेवल अपना अपने अभिनय का कमाल दिखाया है. मुझे ये खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है ।'

शबाना आजमी ने कहा- "उनसे करीब की दोस्ती रही थी, उनके साथ कई फिल्मों में काम किया, उनका निधन होना बहुत अफसोस की बात है।"

महेश भट्ट ने ट्वीट कर ओम को श्रद्धांजलि दी लिखा- "अलविदा ओम! आज तुम्हारे साथ मेरी भी जिंदगी का एक हिस्सा चला गया। मैं उन लम्हों को कैसे भूल सकता हूं। जब हमने फिल्म और जिंदगी की बातें करते हुए कई रातें गुजारी थीं

टैग: news,Om Puri