सरिलरु नीकेवरु में शानदार प्रदर्शन के साथ साल 2020 अपने नाम करने वाले सुपरस्टार महेश बाबू के अगले प्रॉजेक्ट की पुष्टि हो गई है । अभिनेता का अगला प्रोजेक्ट बाहुबली और आरआरआर के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली के साथ होगा । पिछले कुछ महीनों से, महेश बाबू और राजामौली के बीच संभावित सहयोग से जुड़ी बहुत सी खबरें सामने आ रही थी जिस पर अब पूर्ण विराम लग गया है ।

BREAKING! महेश बाबू अब बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की फ़िल्म में निभाएंगे लीड रोल

महेश बाबू और राजामौली की फ़िल्म की शूटिंग साल 2022 में होगी शुरू

हाल ही में एक इंटरव्यू में राजामौली ने इस खबर की पुष्टि करते हुए साझा किया, “यह कोई अफवाहें नहीं हैं । सच यह है कि मैं महेश बाबू को निर्देशित करूंगा और इसे केएल नारायण द्वारा निर्मित किया जाएगा । यह आरआरआर के बाद मेरी अगली फिल्म होगी ।”

इस अनटाइटल्ड फिल्म को अगले साल आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा और 2022 में शूटिंग शुरू की जाएगी । कहने की जरूरत नहीं है, यह निश्चित रूप से सभी के लिए एक यादगार लम्हा होगा जब तेलुगु के सबसे बड़े अभिनेता और तेलुगु के सबसे बड़े निर्देशक, इस परियोजना के लिए एक साथ आएंगे ।

महेश के प्रशंसक केवल दक्षिण तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह एक पैन इंडिया सुपरस्टार है और यही वजह है कि उनकी सभी फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर धुंआधार कमाई करने में सफ़ल रहती है ।

अभिनेता की हालिया रिलीज सरिलरु नीकेवरु सुपर हिट साबित हुई थी जो अपने नाटकीय रन के दौरान 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफ़ल रही थी । यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली महेश बाबू की लगातार तीसरी फिल्म बन गयी है ।