सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक, जो जल्द ही शुरू होगा, फ़िल्म जिसमें फ़िल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ नजर आएंगे । हाल ही में ये इस फ़िल्म के लिए फ़ातिमा सना शेख, जिसने दंगल फ़िल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था, को अहम किरदार के लिए चुना गया है ।

फ़िल्म की दूसरी अभिनेत्री की तलाश अभी भी जारी है । लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीना कैफ़ को इस बड़े बजट वाली फ़िल्म के लिए चुना गया है । खबरों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा को आमिर खान की कैटरीना कैफ़ के साथ फ़िल्म धूम 3 में कैमिस्ट्री काफ़ी पसंद आई थी । यह भी सुनने में आया है कि वो सलमान खान थे, जिसने आदित्य चोपड़ा को कैटरीना कैफ़ का नाम रिकमेंड किया । बहरहाल अब ऐसा लगता है कि ये फ़िल्म कैटरीना की झोली में आ गिरी है ।

यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोस्तान एक बड़े बजट वाली फ़िल्म है जो अगले साल दिवाली के दिन रिलीज होगी । इसके अलावा, कैटरीना कैफ़ इन दिनों यशराज फ़िल्म्स की सलमान खान के साथ फ़िल्म टाइगर जिंदा है, जो कि एक साथ टाइगर फ़िल्म का सीक्वल है, की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म को अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया जा रहा है ।