करण जौहर एक बार फिर निर्देशक के रूप में वापसी करने जा रहे हैं । बतौर निर्देशक जहां करण जौहर की अपकमिंग फ़िल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज़ के लिए तैयार हैं वहीं वह एक और फ़िल्म की तैयारी कर रहे हैं जो एक दो हीरो वाली एक्शन एंटरटेनर होगी और इस फ़िल्म को भी करण जौहर ख़ुद डायरेक्ट करेंगे । इस फ़िल्म के लिए बारें में बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, करण की इस एक्शन एंटरटेनर में वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नज़र आएंगे । वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ की इस फ़िल्म का नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं किया गया है ।

BREAKING: करण जौहर अपनी बर्थडे पर करने जा रहे हैं एक नई शुरुआत ; वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन एंटरटेनर को करेंगे डायरेक्ट

वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ एक साथ आएंगे

इंडस्ट्री से जुड़े विश्वस्त सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “25 मई को, करण का बर्थडे है और अपने जन्मदिन के साथ वह फ़िल्म निर्माण में फिर से अपनी एक नई जर्नी शुरू करेंगे । हालाँकि करण ने अभी तक रोमांटिक और फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्में ही बनाई हैं और इस बर्थडे पर वह एक्शन फ़िल्मों में एंट्री लेने जा रहे हैं ।

25 साल से करण एक खास तरह का सिनेमा कर रहे हैं, और अब वह प्रयोग और बदलाव की तलाश में हैं । बदलाव हमेशा अच्छा होता है, और फिल्म निर्माण में उनके अनुभव को देखते हुए, यह निश्चित रूप से उनके लिए आसान होगा । लेकिन हां, एक्शन एक नई शैली है जिसके लिए करण काफ़ी उत्साहित हैं और ख़ुद को तैयार कर रहे हैं ।”

कास्टिंग के बारे में आगे बात करते हुए, सूत्र ने बताया, “टाइगर श्रॉफ पहले ही हीरोपंती, बागी और वॉर जैसी फिल्मों के साथ खुद को एक एक्शन स्टार के रूप में साबित कर चुके हैं । उन्होंने अपने हाई-ऑक्टेन स्टंट से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है । इसलिए, इसमें कोई हैरानी नहीं होगी कि करण ने उन्हें दो हीरो वाली अपनी नई एक्शन फ़िल्म में से एक के रोल देने वाले हैं । जहां तक वरुण धवन की बात है, उन्होंने भी एक्शन फ़िल्में की है । कॉमेडी और रोमांटिक हीरो के अलावा वरुण एक अच्छे एक्शन हीरो भी हैं ।”

हालांकि वर्तमान में केवल टाइगर और वरुण को ही फिल्म के मेल लीड के रूप में चुना गया है । करण फीमेल लीड को भी लॉक करने में व्यस्त हैं । दिलचस्प बात यह है कि सूत्र ने खुलासा किया कि करण कुछ समय से कुछ नया करने के विचार के साथ खेल रहे हैं, “करण शैलियों में बदलाव की तलाश कर रहे हैं, और एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और दर्शकों द्वारा सराही जा रही हैं । यह उनकी शुरुआत के लिए एकदम सही शैली है ।”