संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड वेब सीरिज़ हीरामंडी, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है, शुरुआत से ही अपनी स्टार कास्ट से लेकर अपनी कहानी और मेकिंग के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुई है । हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख अहम रोल में नज़र आएंगी । जैसा कि सभी जानते हैं कि हीरामंडी के साथ संजय लीला भंसाली अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन हम बता दें की भंसाली ने इस सीरिज के सिर्फ़ एक ही एपिसोड को डायरेक्ट किया है बाक़ी के एपिसोड्स भंसाली की सहयोगी निर्देशक रह चुकीं मिताक्षरा कुमार डायरेक्ट किया है । और अब हमें अंदरूनी सूत्रों से पता चला है कि, संजय लीला भंसाली, जो निर्देशन के क्षेत्र में परफ़ेक्शन के लिए जाने जाते हैं, ने हीरामंडी के शूट हुए कुछ सींस फिर से शूट करने का फ़ैसला किया है, क्योंकि वह उनसे संतुष्ट नहीं थे ।

संजय लीला भंसाली हीरामंडी के कुछ सींस फिर से शूट करेंगे
वास्तव में हुआ क्या हुआ, इसका खुलासा करते हुए इंडस्ट्री से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली बताया कि, “हीरामंडी को लेकर इन दिनों काफ़ी जोश से काम चल रहा है । भंसाली, जो हीरामंडी पर बारीकी से नज़र बनाए हुए थे, ने हाल ही में जो शूट किया गया था, उसकी कुछ झलकियाँ देखीं और उन्हें वह संतुष्टिपूर्ण नहीं लगी । हीरामंडी के लिए 1,60,000 वर्ग फुट में फैले विशाल सेट बनाए गए थे । फिल्म निर्माण की अपनी भव्य शैली के लिए जाने जाने वाले, भंसाली ने महसूस किया कि उनके सहयोगियों द्वारा शूट किए गए कुछ हिस्से उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, और इसलिए उन्होंने कुछ सीन्स को फिर से शूट करने का फैसला किया है ।”
भंसाली द्वारा कुछ हिस्सों को फिर से शूट करने के आदेश के साथ, हीरामंडी के कलाकारों को पूरे शेड्यूल को फिर से शूट करना होगा । दिलचस्प बात यह है कि इस बार भंसाली व्यक्तिगत रूप से उक्त दृश्यों को फिर से शूट करेंगे । हालांकि, इस रीशूट के साथ, हीरामंडी की पूरी कास्ट उथल-पुथल में है क्योंकि उनकी डेट्स इससे प्रभावित हो रही हैं ।
ये सीरीज 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल वाली पृष्ठभूमि के खिलाफ तवायफों और उनके गार्डियन की कहानियों के जरिए एक चकाचौंध करने वाले जिले, हीरामंडी की कल्चरल रिएलिटी की झलक शोकेस करती है । कोठों में प्रेम, धोखा, उत्तराधिकार और राजनीति की मिली जुली दुनिया, हीरामंडी ने संजय लीला भंसाली के लार्जर देन लाइफ स्टोरीज के सिग्नेचर स्टाइल, पेचीदा, और सोलफुल किरदारों और लड़ाई के दौरान भारत के लिए एक परिभाषित समय अवधि में संघर्ष के साथ एक विश्व व्याप्त की लहरदार गतिशीलता का वादा किया है । संजय लीला भंसाली की बाकी कहानियों की तरह, हीरामंडी में अनूठी रचनाएं और म्यूजिक होगा, जो दर्शकों को बांधे रखेगा ।
















