साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली कुमार शाहरुख खान की फ़िल्म जवान के साथ अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं । एटली जल्द ही फ़िल्म प्रोड्यूसर मुराद खेतानी की फ़िल्म को भी डायरेक्ट करने की तैयारी कर रहे हैं । ये एक एक्शन एंटरटेनर होगी जिसमें बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन लीड रोल में नज़र आएँगे । ऐसा पहली बार होगा जब वरुण धवन, मुराद खेतानी और एटली कुमार एक फ़िल्म के लिए एक साथ काम करेंगे । कहा जा रहा है कि, यह फ़िल्म अगले साल 2024 में गर्मियों के सीजन में रिलीज होगी ।

जवान के डायरेक्टर एटली कुमार की नेक्स्ट एक्शन एंटरटेनर में वरुण धवन निभाएंगे एक्शन पैक्ड रोल ; 2024 की गर्मियों में  रिलीज करने की प्लानिंग

एटली कुमार की एक्शन एंटरटेनर में वरुण धवन

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक़, वरुण के साथ एटली की इस अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा फ़िल्म की शूटिंग जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में शुरू हो जाएगी । फ़िल्म के बारें में और ज्यादा डिटेल देते हुए करीबी सूत्र ने बताया, “वरुण पिछले कई दिनों से इस फ़िल्म को लेकर एटली और मुराद से बातचीत कर रहे हैं । वरुण अगस्त की शुरुआत तक शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं ।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “यह फ़िल्म एक प्रॉपर कमर्शियल एंटरटेनर है और वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है । दर्शकों को बड़े पैमाने पर अनदेखा एक्शन एक्सपीरिएंस देने के लिए टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है । टीम फ़िलहाल कास्ट के अलावा टेक्निकल क्रू को बोर्ड पर लाने की तैयारी में जुटी हुई है ।

एटली की इस फ़िल्म में वरुण के अपोजिट लीड एक्ट्रेस को जून में फ़ाइनल कर लिया जाएगा । सूत्र ने बताया, “इस फ़िल्म की कहानी में इमोशन, ड्रामा, एक्शन का हाई डोज देखने को मिलेगा इसलिए वरुण का किरदार भी लार्जर देन लाइफ़ होगा । फिल्म को चार से पांच महीने की अवधि में शूट किया जाएगा क्योंकि निर्माता इसे दुनिया भर के सिनेमाहॉल में 2024 की गर्मियों में बड़ी रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।

हालाँकि अभी तक वरुण स्टारर इस एक्शन एंटरटेनर की बाक़ी की डीटेल सीक्रेट रखी गई है लेकिन इतना ज़रूर है की फ़िल्म का निर्माण एटली और मुराद खेतानी द्वारा किया जाएगा।