यह सभी को पता है कि टाइगर श्रॉफ़, ह्रितिक रोशन के बहुत बड़े प्रशंसक है । टाइगर, ह्रितिक को अपना आदर्श मानते हैं । और अब दोनों के प्रशंसकों के लिए खुशखबर ये है कि टाइगर और उनके आदर्श ह्रितिक, एक साथ एक फ़िल्म में साथ नजर आने वाले है ।

स्वर्गीय अभिनेता यश चोपड़ा की जयंती के इस शुभ अवसर पर, यशराज फिल्म्स ने गर्व के साथ ऐलान किया कि वह ह्रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को पहली बार एक साथ एक रोमांचक एक्शन फ़िल्म में साथ लेकर आने वाले है । इस फ़िल्म को सिद्धार्थ आनंद द्दारा निर्देशित किया जाएगा और इसकी शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू होगी ।

ह्रितिक रोशन यशराज फ़िल्म्स की ओर पूरे 11 साल बाद लौट रहे है । इससे पहले ह्रितिक ने यशराज के साथ धूम 2 फ़िल्म की थी, जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । यशराज फ़िल्म्स के साथ यह टाइगर श्रॉफ़ की पहली फ़िल्म होगी । सिद्धार्थ आनंद, जिसने यशराज फ़िल्म्स के साथ अपना करियर शुरू किया था, एक बार फ़िर यशराज के साथ लौट रहे हैं और इन दोनों अभिनेताओं को साथ लेकर आएंगे । यह शरारत से भरी एक एक्शन फ़िल्म होगी । फ़िलहाल इस फ़िल्म का नाम तय नहीं किया गया है लेकिन रिलीज डेट फ़िक्स कर ली गई है और वो है, 25 जनवरी 2019 ।

फ़िल्मों की बात करें तो, ह्रितिक रोशन इन दिनों गणित के जादूगर आनंद कुमार की बायोपिक फ़िल्म, सुपर 30 की तैयारी में जुटे हुए हैं । वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ़ बागी 2 की शूटिंग कर रहे हैं ।