आज सुबह ही नई दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 64वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया । यह फ़िल्म सिनेमा में प्राप्त सभी पुरस्कारों में से सबसे श्रेष्ठ माना जाता है । इस बार सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड सोनम कपूर अभिनीत फ़िल्म नीरजा को मिला है । फ़ोक्स स्टार स्टूडियो द्दारा प्रोड्यूस्ड यह फ़िल्म एक असल जिंदगी की घटना बहादुर नीरजा भानोट की जिंदगी पर आधारित थी । वहीं दूसरी तरफ़, फ़िल्म रुस्तम के लिए अक्षय कुमार को उनके बेहतरीन परफ़ोरमेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है । यह फिल्‍म मुंबई के प्रसिद्ध नेवी अधिकारी के एम नानावती केस पर आधारित थी ।

न केवल नीरजा को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला है बल्कि इसमें नीरजा बनी सोनम कपूर को और उनके साथ आदिल हुसैन को फ़िल्म मुक्ति भवन के लिए जूरी की ओर से स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से नवाजा गया है । इसी के साथ अजय देवगन अभिनीत फ़िल्म शिवाय, जो रणबीर कपूर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल के साथ-साथ सिनेमाघर में रिलीज हुई थी, उसे भी स्पेशल इफेक्ट कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया । जबकि अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्म पिंक को सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का एवॉर्ड मिला है । इस फिल्म की रिलीज के साथ ही देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर बहस शुरू हो गई थी ।

ये है 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची :-

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार : रुस्तम के लिए अक्षय कुमार को

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार : सुरभि सी एम को मलयालम फिल्म ‘मिन्नामिनुन्गू – द फायरफ्लाय’ के लिए

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म : कासव ( मराठी फ़िल्म )

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के लिए राजेश मापुस्कर को

सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म : पिंक

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : मनोज जोशी (दशक्रिया-मराठी फ़िल्म)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : जायरा वसीम (दंगल)

सर्वश्रेष्ठ कृषि सहित पर्यावरण फिल्म : द टाइगर हू क्रॉस्‍ड द लाइन

सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म : राम माधवानी द्दारा निर्देशित सोनम कपूर अभिनीत नीरजा

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: दशक्रिया

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: रिजर्वेशन

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: बिसर्जन

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म : नागेश कुकूनूर की फिल्म धनक

स्पेशल मेंशन अवॉर्ड : द आईज ऑफ़ डार्कनैस

सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट : निर्माता-निर्देशक तथा अभिनेता अजय देवगन की फिल्म शिवाय

सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार : खलीफा (बंगाली)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक और स्टंट कोरियोग्राफर : पीटर हेन्स (पुलीमुरुगन)

सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग : वेंटिलेटर (मराठी फ़िल्म)

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका : ईमान चक्रवर्ती (तुमी जाके भालोबासो)

सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन पुरस्कार : महायोद्धा रामा

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन : 24 (तमिल फ़िल्म)

फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे अच्छा राज्य : उत्तर प्रदेश

स्पेशल मेंशन राज्य : झारखंड