सलमान खान ने आज अपनी ब्लॉकबस्टर टाइगर फ़्रेंचाइज़ी का तीसरा पार्ट यानि टाइगर 3 की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर फ़ैंस को सरप्राइज़ कर दिया । आज सलमान खान ने अनाउंस किया कि, टाइगर 3, साल 2023 में दिवाली के मौक़े पर रिलीज होगी । सलमान की स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 असल में पहले 21 अप्रैल, 2023 में ईद पर रिलीज़ होने वाली थी, जो अब पोस्टपोन होकर दीवाली हो गई है । हमेशा ईद पर फ़ैंस को अपनी फ़िल्मों से ट्रीट देने वाले सलमान के फ़ैंस यकीनन इस खबर से थोड़ा परेशान हो गए होंगे, ऐसे में हम उनके लिए ख़ुशख़बरी लेकर आए हैं कि भले ही सलमान की टाइगर 3, ईद 2023 में रिलीज़ नहीं हो पा रही लेकिन वह अपनी दूसरी फ़िल्म से अपने फ़ैंस को खुश करने वाले हैं ।

सलमान खान और ईद
साल 2009 से ईद पर अपनी फ़िल्मों को रिलीज़ कर सलमान और ईद एक दूसरे की पर्याय बन गई । लेकिन फ़ैंस को निराश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ईद पर टाइगर 3 नहीं तो क्या, सलमान अपनी दूसरी फ़िल्म रिलीज़ करने की प्लानिंग कारा चुके हैं । इस बारें में बॉलीवुड हंगामा को करीबी सूत्र ने बताया, “टाइगर 3 से पहले सलमान किसी का भी किसी की जान में नज़र आएंगे । जहां पहले यह फ़िल्म 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली थी, अब पोस्टपोन हो गई है । और अब किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल, यानी ईद 2023 को रिलीज़ होगी । क्योंकि यह एक फ़ैमिली एंटरटेनर है इसलिए यह ईद जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज़ होगी ।”
कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने अपने रीडर्स को एक्सक्लूसिवली बताया था कि दिवाली के दौरान सलमान किसी का भाई किसी की जान को लेकर फ़ैंस को सरप्राइज़ देने वाले हैं । ये सरप्राइज़ फ़िल्म का पोस्टर, टीज़र कुछ भी हो सकता है ।
सूत्र ने आगे बताया की, “किसी का भाई किसी की जान की नई रिलीज़ संभवतः आज यानी 15 अक्टूबर को ऑफ़िशियल अनाउंस हो कर दी जाएगी ।
Tiger3 now on Diwali 2023 n Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on Eid 2023. Let’s celebrate Eid, Diwali with #KBKJ and #Tiger3. And this Xmas with #Cirkus pic.twitter.com/u31vNelgZw
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 15, 2022
किसी का भाई किसी की जानलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे ।
बता दें कि, साल 2009 से ईद पर सलमान की फ़िल्में लगातार ईद के मौक़े पर रिलीज़ होती आ रहीं हैं और हिट भी साबित हुई । सलमान की वांटेड सबसे पहले ईद पर रिलीज़ हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद से तो यह ट्रेंड सा ही चल गया । दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, भारत, सुल्तान, राधे, ट्यूबलाइट ईद पर रिलीज़ हुई ।
















