जब से दंगल फ़ेम फ़ातिमा सना शेख को विजय कृष्णा आचार्य की फ़िल्म ठग ऑफ़ हिंदोस्तान के लिए साइन किया गया है तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आमिर खान फ़ातिमा सना शेख के साथ रोमांस करेंगे ।

जैसा की सभी को पता है कि फ़ातिमा ने दंगल फ़िल्म में आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाई थी । "यह सच नहीं है । ये दोनों फ़िल्म में एक दूसरे के प्रति रोमांटिक नहीं होंगे । जस्ट दंगल के बाद फ़ातिमा को आमिर खान के साथ रोमांस करते देखना बेहद घटीया और असंवेदनशील प्रोफ़ेशनलिज्म गतिविधि होगी । भले ही फ़ातिमा इस फ़िल्म का हिस्सा हैं लेकिन उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ नहीं होगी । आमिर खान की जोड़ी कैटरीना कैफ़ के साथ बनेगी ।” ये कहना है करीबी सूत्र का ।

ऐसा नहीं है कि आमिर प्रोफ़ेशनल होने से विचलित हो जाएंगे यदि उन्हें उनकी ऑनस्क्रीन बेटी के साथ रोमांस करने को कहा जाए तो, अतीत की बात करें तो, नाना पाटेकर ने खामोशी: द म्यूजिकल फ़िल्म में मनीषा कोईराला के पिता की भूमिका निभाई थी और उसके बाद अग्निसाक्षी आई थी ।

"आमिर इसके बारे में पेशेवर होंगे । लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है । वे जोड़ी नहीं है ।” करीबी सूत्र ने आगे कहा कि आमिर अपनी चारों ऑनस्क्रीन बेटियों के प्रोफ़ेशनल करियर को आगे ले जाने में रुचि ले रहे हैं । "चारों लड़कियां जिसने आमिर की बेटियों की भूमिका निभाई थी, अब आमिर खान की जिम्मेदारी हैं । वह उनमे स्टारडम देखेंगे ।” सूत्र ने अंत में कहा ।