डायरेक्टर लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को जनता से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और पहले दिन फिल्म की सॉलिड शुरुआत हुई । लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई । तू झूठी मैं मक्कार ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपये की कमाई की हालांकि यह पहले दिन की अपेक्षा कम है लेकिन छुट्टी के एक दिन बाद हमेशा गिरावट देखी जाती है । 

Box Office: लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार ने दो दिन में कमाए कुल 26.07 करोड़ रु ; वीकेंड पर एडवांस बुकिंग और पॉज़िटिव वर्ड ऑफ़ माउथ का मिलेगा फ़ायदा

लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार

अपनी रिलीज के पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली तू झूठी मैं मक्कार दो दिन में अब तक कुल 26.07 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है । अच्छी बात ये है की, फ़िल्म को लेकर पॉज़िटिव वर्ड ऑफ़ माउथ है जिसकी वजह से फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस सम्भावनाएँ बढ़ जाती है । 

तू झूठी मैं मक्कार में जनता को स्क्रीन पर एक नई जोड़ी और मजेदार कॉमेडी देखने को मिल रही है इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है की आने वाले दिनों में फ़िल्म की कमाई में इज़ाफ़ा होगा । बुधवार को रिलीज होने से तू झूठी मैं मक्कार का पहला वीकेंड 5 दिन का हो गया है और अगर इन 5 दिनों में फिल्म अच्छी कमाई कर लेती है तो फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हो सकती है । फ़िल्म के एडवांस बुकिंग़ के आँकड़े भी फ़िल्म के पक्ष में है ।