ॠषि कपूर, जो सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में एक विवाद में फ़ंस गए, हालांकि ये विवाद उनके द्दारा नहीं बल्कि किसी और के द्दारा खड़ा किया गया था । नंदिता दास के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मंटो को लेकर ऋषि कपूर और नंदिता के बीच चल रही अनबन की खबरों ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी । ॠषि ने ट्विटर पर इन अफ़वाहों का खंडन करते हुए अपना पक्ष रखा ।नंदिता दास के साथ अपने कथित झगड़े पर ॠषि कपूर ने चुप्पी तोड़ी

ॠषि कपूर ने मंटो में अपने कैमियो पर दी सफ़ाई

जब एक इंटरव्यू में उनसे कहा कि, मंटो में ॠषि का कैमियो रोल करने का फ़ैसला सही नहीं है, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए ॠषि ने ट्वीट कर लिखा, ''मैं नंदिता दास की फिल्म मंटो में सिर्फ एक सीन करने के लिए इसलिए तैयार हो गया क्योंकि मैं नंदिता की बहुत इज्जत करता हूं और उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं । कुछ गलत लोग मेरे और नंदिता के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं । यह एकदम झूठ है कि मैंने ऐसा कुछ कहा । मैं इस फिल्म का सपॉर्ट करता हूं और कान फिल्म फेस्टिवल के लिए नंदिता को शुभकामनाएं देता हूं ।''

यह भी देखें : विवादित सवाल पूछे जाने पर मीडिया पर बरसे ऋषि कपूर

नंदिता दास द्दारा निर्देशित फ़िल्म मंटो हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म है जो विवादित लेखक सआदत हसन मंटो, जिसने साहित्य में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया, की जिंदगी पर आधारित फ़िल्म है । इस फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो का किरदार निभा रहे है । हालांकि ॠषि के कैमियो रोल की जानकारी अभी फ़िलहाल सामने नहीं आई है । नवाज के अलावा इस फ़िल्म में,रसिका दुग्गल, ताहिर राज भसीन, राजश्री देशपांडे, शशांक अरो्ड़ा और अन्य कलाकार नजर आएंगे । मंटो ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे और समाज के बारे में काफी कहानियां लिखी हैं ।