विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ फ़ाइनली आज (9 दिसंबर) शादी के बंधन में बंध गए । आज सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में दोनों ने सात फ़ेरे लिए । दूल्हा दुल्हन के रूप में विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी बहुत खूबसूरत लग रही है । कड़ी सुरक्षा के बीच कैटरीना और विकी की रॉयल वेडिंग संपन्न हुई । हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ अब व्हाइट वेडिंग करेंगे ।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ़ ने लिए सात फ़ेरे
शादी के दौरान जहां विकी ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी वहीं कैटरीना ने लाल रंग का लंहगा पहना । सूत्रों की मानें तो, विकी विंटेज कार में बैठकर बारात के साथ पहुंचे ।

विकी कैटरीना की शादी में परिवार, रिश्तेदार और करीबियों समेत कुल 120 मेहमान शरीक हुए । आने वाले मेहमानों को नो मोबाइल फोन पॉलिसी का पालन करने की हिदायत दी गई ।
विकी और कैट की शादी के फ़ंक्शन 7 दिसंबर से शुरू हुए और 10 दिसंबर तक चलेंगे । इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शल दिया जाएगा जिसकी डेट अभी फ़ाइनल नहीं की गई है ।
















