प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारा द्दारा बनाया गया नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों के बीच विरोध प्रदर्शन अभी तक थमा नहीं है । देशभर में इस कानून के खिलाफ़ जगह-जगह प्रदर्शन जारी है । और इसलिए बीजेपी के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने CAA पर चर्चा करने के लिए रविवार शाम 8 बजे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मुंबई के होटल हयात में एक मीटिंग रखी थी लेकिन इस मीटिंग से बॉलीवुड के दिग्गज सेलेब्स ने दूरी बनाई ।CAA पर चर्चा करने के लिए मीटिंग में नहीं पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज सेल्ब्स, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मीटिंग से बनाई दूरी

 CAA पर चर्चा करने के लिए नहीं आए बॉलीवुड के दिग्गज

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के राइटर्स, टेक्निशन फिल्ममेकर्स सहित अन्य लोगों के साथ सीएए पर डिटेल में बात की । मंबई में सांताक्रूज के गैंड हयात में रविवार को हुई इस मीटिंग में पीयूष गोयल के अलावा सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी, रितेश सिधवानी, महावीर जैन, भूषण कुमार, राहुल रवैल, कुनाल कोहली, कैलाश खेर, नीरज श्रीधर, शान, अुन मलिक, शैलेश लोढ़ा, रणवीर शौरी, राज शांडिल्य और अभिषेक कपूर अपनी वाइफ प्रज्ञा कपूर के साथ मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें : JNU Violence: JNU हिंसक हमले से गुस्से में आए बॉलीवुड सितारें, ट्वीट कर जताई नाराजगी

इस मीटिंग में रितेश सिधवानी, भूषण कुमार, शान, अनु मलिक, रमेश तौरानी, राहुल रावेल, प्रसून जोशी, कुणाल कोहली, रणवीर शौरी, अभिषेक कपूर, कैलाश खेर, शशि रंजन, अनु रंजन और उर्वशी रौतेला ने शिरकत की । लेकिन इस मीटिंग में जावेद अख्तर, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन, बोनी कपूर, कंगना रनौत और मधुर भंडारकर के आने की भी उम्मीद थी लेकिन उन्होंने इस मीटिंग से दूरी बनाई ।