देश में कोरोना के लिए वैक्सिनेशन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद भी देश के कुछ राज्यों में अभी भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफ़ा हो रहा है और उन्हीं में से एक राज्य है महाराष्ट्र । राज्य सरकारों द्दारा दी गई कोरोना संबंधी सख्त गाइडलाइंस देने के बावजूद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है । इसलिए महाराष्ट्र सरकार अब कोरोना संबंधी गाइडलाइंस को लेकर एकदम सख्त हो गई है । बीएमसी के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से आज एक ट्वीट हुआ है जिसमें बताया गया कि कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का पालन न करने को लेकर एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है । ट्वीट के मुताबिक इस एक्ट्रेस पर आरोप है कि कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर घूम रहे हैं । ये बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान है जिनके खिलाफ BMC ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।

गौहर खान के खिलाफ़ शिकायत दर्ज
मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में गौहर पर कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर घूमने और शूटिंग करने का आरोप है । गौहर पर आरोप लगा है कि संक्रमित होने के बावजूद वह फिल्म की शूटिंग में शामिल हुई थी । बीएमसी के मुताबिक, कोविड-19 की गाइडलाइंस के नियम सभी लोगों पर समान रूप से लागू होंगे, ऐसे में हम आग्रह करते हैं कि सभी वायरस को हराने में हमारा साथ दें ।
गौहर का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था
जानकारी के मुताबिक, गौहर ने मुंबई में 11 मार्च को मुंबई में कोविड टेस्ट करवाया था। टेस्ट के बाद वे सीधे दिल्ली चली गईं थी और वहां एक और टेस्ट 12 मार्च को भी करवाया था । मुंबई वाली रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव मिली और दिल्ली वाली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी । BMC का आरोप है कि संक्रमण की पुष्टि के बाद BMC के लोगों ने फोन और मैसेज से उन्हें जानकारी देने के भी प्रयास किया, लेकिन गौहर का कोई जवाब नहीं आया। मैसेज में गौहर को 14 दिनों तक क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया था ।
कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग जारी रखी
BMC का आरोप है कि जब उनके कर्मचारी उनके फ्लैट पर पहुंचे तो वहां का दरवाजा बंद मिला । बाद में पता चला कि गौहर शूट के लिए बाहर गईं हैं। इसके BMC टीम ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाकर एक्ट्रेस के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और NDMA एक्ट 51B में केस दर्ज किया है । केस दर्ज करने के बाद एक ट्वीट में BMC ने जानकारी दी कि कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के लिए गौहर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है । बीएमसी ने इस ट्वीट में एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है लेकिन इसमें नाम को बलर किया गया है ।
According to the FIR filed by the BMC despite testing positive for #Covid_19 she had not quarantined herself and continued with film shooting https://t.co/GCFsUicJs5 pic.twitter.com/xRpz1UX4SX
— Richa Pinto (@richapintoi) March 15, 2021
















