अक्टूबर 2025 में आयोजित बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान हाउस ऑफ आँचल (House of Aanchal) ने अपने नए कलेक्शन ‘थ्रेड्स ऑफ इटर्निटी (Threads of Eternity)’ को एक शानदार अंदाज़ में पेश किया। इस शो की शोस्टॉपर रहीं मशहूर अभिनेत्री और सिंगर एलनाज़ नोरोज़ी जिन्होंने अपने ड्रामेटिक ब्लू आउटफिट और एक्स्ट्रावैगेंट ट्रेल के साथ पूरे रनवे को electrify कर दिया। उनकी एंट्री ने दर्शकों और फैशन समीक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हाउस ऑफ आँचल ने पेश किया ‘थ्रेड्स ऑफ इटर्निटी’ कलेक्शन
‘थ्रेड्स ऑफ इटर्निटी’ कलेक्शन की खूबसूरती इसकी कलात्मकता में झलकती है। इस कलेक्शन में क्विल्टेड फोम से कढ़ाई किए हुए थ्रेड्स का इस्तेमाल किया गया, जो हार्ड और सॉफ्ट टेक्सचर का एक अनोखा संगम पेश करता है। हर आउटफिट ने हाई फैशन और आर्टिस्टिक सेंसिबिलिटी का एक परफेक्ट मिश्रण दिखाया। रैंप पर सुपरमॉडल्स ने जब इस लाइन को प्रेजेंट किया, तो उनकी फियरस और स्टेटमेंट-मेकिंग अपील ने शो को नए स्तर पर पहुंचा दिया। इस प्रस्तुति ने हाउस ऑफ आँचल को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के अक्टूबर एडिशन का इंस्टेंट हाइलाइट बना दिया।
इस शानदार कलेक्शन के पीछे थीं डिज़ाइनर आँचल डे (Aanchal Dey), जो अपने लेबल हाउस ऑफ आँचल के ज़रिए आधुनिक टेक्सटाइल्स और संस्कृतिक कथाओं के मेल को नई परिभाषा देती हैं। आँचल ने एक बार फिर साबित किया कि कूट्योर (Couture) केवल फैशन नहीं, बल्कि भावनाओं और कहानियों का संयोजन भी है।

एलनाज़ नोरोज़ी, जिन्हें Sacred Games और Apple TV+ के Emmy Award winning शो Tehran से खास पहचान मिली, ने इस बार अपनी मौजूदगी से कलेक्शन में जान डाल दी। हाल ही में वे चर्चित रियलिटी शो The Traitors में भी नज़र आईं। उन्होंने रनवे पर जिस कॉनफिडेंस और एलीगेंस के साथ वॉक किया, उसने इस पूरे कलेक्शन की आत्मा को और भी जीवंत कर दिया।
डिज़ाइनर आँचल डे और अभिनेत्री एलनाज़ नोरोज़ी का यह क्रिएटिव कोलैबोरेशन केवल एक फैशन शो नहीं था, बल्कि टैलेंट, विज़न और आर्टिस्ट्री का ऐसा संगम था जिसे आने वाले समय में भी लंबे वक्त तक याद किया जाएगा। यह पल निश्चित रूप से बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2025 के इतिहास में एक शानदार अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा
















