Ajay-Devgn-Nana-Patekar-to-collaborate-on-Marathi-venture

ऐसा लगता है अब मराठी फ़िल्मों का दौरा आ रहा है, टी-सीरिज का महेश मांजरेकर के साथ मिलकर मराठी फ़िल्म प्रोड्यूस करने के ऐलान के बाद, अब सुनने में आया है कि, अजय देवगन भी इसी नक्शे कदम पर चलने की तैयारी कर रहे हैं । असल में, अजय देवगन, जिसने गणेश कदम की पीरियड ड्रामा फ़िल्म वित्ती दंडु फ़िल्म को प्रोड्यूस किया था, अब अभिनव शुक्ला और नाना पाटेकर के साथ एक मराठी फ़िल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जिसका नाम अभी फ़ाइनल नहीं किया गया है ।

इस बारें में बात करते हुए सतीश राजवाड़े, जो इस फ़िल्म को , जिसमें नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभाएंगे, को निर्देशित करेंगे, ने कहा कि यह फ़िल्म एक थ्रिलर फ़िल्म होगी जो नाना पाटेकर के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी ।

फ़िल्म की बात करें तो, इस फ़िल्म का अभी तक नाम फ़ाइनल किया जा रहा है । यह फ़िल्म अजय देवगन और अभिनव शुक्ला द्वारा उनके जेवी बैनर (एडीएफएल और वाटरगेट मोशन पिक्चर्स) के तहत नाना पाटेकर के साथ प्रोड्यूस की जाएगी ।